फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: एक ट्रोलर ने कविता कौशिक को कहा बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम, अभिनेत्री ने दिया शानदार जवाब

Sat, 10 Jul 2021 05:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कविता कौशिक - फोटो : Instagram
कविता कौशिक टेलीविजन जगत का एक बड़ा नाम है। कविता ने टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आए सीरियल कुटुंब से की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया। लेकिन कविता को टेलीविजन के कॉमेडी शो एफआईआर(FIR)ने घर-घर में लोकप्रिय कर दिया। इस शो में कविता ने लगभग 10 साल तक काम किया और शो के द्वारा उन्होंने टेलीविजन पर महिलाओं की एक मजबूत छवि को दिखाया। कविता कौशिक को टेलीविजन की बेबाक और बिंदास अभिनेत्री कहा जाता है। ट्रोलिंग हो या सवालों के जवाब कविता कौशिक हमेशा हाजिरजवाब हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने एक यूजर को ऐसा जवाब दिया कि सभी लोगों ने उनकी तारीफ की।

सोशल मीडिया पर कविता ने साझा की एक तस्वीर

हाल ही में कविता कौशिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की इस तस्वीर में अभिनेत्री का अंदाज काफी बोल्ड हैं और वो काफी खूबसूरत भी लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए कविता ने लिखा, 'मेरा कोई अपना आसमान में है जो अपने मुझे उड़ने के लिए पंख देता है।' उनकी इस तस्वीर को कुछ लोग काफी पसंद कर रहें हैं तो वही हमेशा की तरह कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोलिंग का निशाना बनाया। एक यूजर ने तो उनकी इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कविता को बूढ़ी कहा था। उनकी बढ़ती उम्र का मजाक उड़ाया था।
विज्ञापन

2 of 5
कविता कौशिक - फोटो : Instagram
कविता कौशिक ने दिया मुंहतोड़ जवाब

कविता भी यूजर के द्वारा किए गए इस कमेंट पर शांत नहीं बैठी। उन्होंने उस ट्रोलर को कुछ इस अंदाज में जवाब दिया कि लोग उनकी वाहवाही करने लगे और यूजर को कमेंट के साथ-साथ अपना पेज भी डिलीट करना पड़ा। कविता ने जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, 'भैया मैंने तो कोई लाल लगाम नहीं लगाई, मेकअप भी नहीं किया, बस थोड़ा सा लिप बाम है।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'बूढ़ा तो आपका बाप भी होगा और मां भी होगी तो क्या करें? इस देश में उम्र बढ़ना पाप है क्या। ये तालीम दोगे इस डीपी की बच्ची को कि बेटा 40 के बाद तेरा जीना बेकार है।?
विज्ञापन

3 of 5
कविता कौशिक - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर हुई वाहवाही

कविता कौशिक के इस बेबाक जवाब ने सोशल मीडिया पर उनके कई प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कराहट ला दी। लोग ट्रोलर को दिए उनके इस शानदार जवाब की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जिस तरह से कविता ने ट्रोलर को जवाब दिया उनका वो अंदाज कई लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कविता की तारीफ करते हुए लिखा, 'वाह-वह मेरे हिसाब से एकदम कड़क जवाब दिया। उसको ट्वीटर डिलीट कर देना चाहिए आगे कमेंट करने से पहले 100 बार सोचेगा।

4 of 5
कविता कौशिक - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर तस्वीरों को लेकर काफी बार हो चुकी हैं ट्रोल
 
कविता कौशिक जबसे बिग बॉस 14 करके आईं हैं, उनकी छवि कई लोगों के मन में बिलकुल ही अलग बन गई है। वो जब भी कोई तस्वीर अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं तो उनको ना पसंद करने वाले लोग उन्हें ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हालांकि कविता भी इन ट्रोलर्स का जवाब बड़े ही शानदार तरह से देती हैं। वो भी अपने जवाब से ट्रोलर की बोलती बंद कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कविता कौशिक - फोटो : Instagram
एफआईआर में चंद्रमुखी चौटाला बनी कविता

कविता कौशिक ने सोनी सब के शो एफआईआर से खूब लाइमलाइट बटोरी। इस शो में उन्होंने हरियाणवी पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला की भूमिका निभाई थीं। उनका ये किरदार लोगों के बीच इतना अधिक लोकप्रिय हुआ कि प्रशंसक भी उन्हें चंद्रमुखी चौटाला के नाम से ही जानने लगे थे। इस शो में उन्होंने 10 साल तक काम किया। इस शो ने टेलीविजन पर उनकी छवि को पूरी तरह बदल दिया। कविता बिग बॉस 14 में नजर आई थीं। लेकिन ये शो उन्हें सूट नहीं हुआ। इसलिए कविता कौशिक ने बीच में ही शो को अलविदा कह दिया था। हालांकि शो में उनकी फिर से वापसी हुई भी थी, लेकिन जल्द ही वो फिर शो से बाहर हो गई थीं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें