केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करोड़ रुपए का क्या करेंगी?
हिमानी अब तक शो में एक करोड़ जीत चुकीं हैं। लेकिन इस बात का अब तक खुलासा नहीं हुआ है कि 7 करोड़ के सवाल का क्या जवाब दिया है। हालांकि हिमानी का कहना है कि वो जीती हुआ रकम से वह पूरे देश में स्पेशल बच्चों के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाना चाहती हैं। इसके साथ ही वह अपने पिता के लिए के बिजनेस भी खोलेंगी, क्योंकि कोरोना काल में उनके पिता की जॉब जा चुकी है। इसी के साथ वह अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, दोस्तों, गुरुजनों और स्कूल के साथियों को देना चाहती हैं, क्योंकि सभी उनके लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।