बोमन ईरानी-केबीसी 16
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्लिप में, हम बोमन ईरानी और फराह खान को अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के मंच पर आते हुए देख सकते हैं। वे हंसी और कॉमेडी लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं जो आपको खूब गुदगुदाएगा। प्रमोशनल वीडियो में मेहमानों को हंसते हुए भी दिखाया गया है जबकि बिग बी मजाकिया चेहरा बनाते नजर आते हैं। बोमन ईरानी और फराह खान 25 अक्तूबर को हॉट सीट की शोभा बढ़ाएंगे।