टीवी इंडस्ट्री के सितारों की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है। अपने दमदार अभिनय के दम पर छोटे पर्दे के इन सितारों ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। टीवी की दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी शानदार अदाकारी से बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती हैं। वहीं, कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने शोहरत हासिल करने के बाद छोटे पर्दे से दूरी बना ली है। ऐसे में ये अभिनेत्रियां अपना खर्च निकालने के लिए व्लॉग और यूट्यूब के जरिए कमाई कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनय से दूर रहकर ये अभिनेत्रियां अपने घर का खर्चा कैसे चला रही हैं-