सोनी टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो में से एक है। वहीं केबीसी सीजन 13 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट लाखों-करोड़ों रुपए जीतकर अपने साथ घर लेकर जा रहे हैं। ये शो सिर्फ कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलने वाला नहीं है बल्कि टीवी पर हर दर्शक वर्ग में इसको लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी रहती है। इस शो में आए दिन कोई ना कोई बड़ी हस्ती या फिर आम लोग आते रहते हैं। आने वाले एपिसोड में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फराह खान नजर आने वाली हैं।
केबीसी के इस नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन संग दीपिका और फराह खान खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर 'ओम शांति ओम' का मशहूर डायलॉग 'एक चुटकी सिंदूर' के सीन को रीक्रिएट करते नजर आएंगे।