फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Ott:शमिता शेट्टी और राकेश बापट के रिश्ते को मिला ग्रीन सिग्नल, परिवार ने कही ये बात

Sat, 04 Sep 2021 04:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे विवादित शो माना जाता है। इस शो में प्यार भी होता है और जमकर झगड़े भी। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस ओटीटी में दर्शकों को काफी मसाला देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कुछ कंटेस्टेंट्स लगातार आपस में लड़ रहे हैं तो वही शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच हर बीतते समय के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों धीरे-धीरे अपनी दोस्ती को एक नए पड़ाव पर लेकर जा रहे हैं। राकेश अक्सर शो में शमिता शेट्टी को कभी गाल तो कभी हाथ पर किस करते हुए नजर आते हैं।

राकेश के परिवार ने दी प्रतिक्रिया

शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता था कि इन दोनों के इस रिश्ते पर उनके परिवार की क्या प्रतिक्रिया हैं। हालांकि शमिता शेट्टी की बहन शिल्पा शेट्टी ने अब तक इन दोनों के रिश्ते पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अभिनेता राकेश बापट के परिवार का इन दोनों की बढ़ती नजदीकियो पर रिएक्शन सामने आया है।  
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
बहन ने कहा दोनों साथ में अच्छे लगते हैं

राकेश बापट की बहन ने दोनों के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि वो दोनों एक-साथ बहुत क्यूट लगते हैं। एक मीडिया चैनल से खास बातचीत के दौरान राकेश की बहन ने दोनों की बिग बॉस के घर में बढ़ रही नजदीकियों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, ‘मुझे उन दोनों का रिश्ता क्यूट लगता है। दोनों की जो केमिस्ट्री है वो कमाल की है। दोनों की बॉंडिंग कमाल की है। एक परिवार के रूप में हम एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं लेकिन जब बात निजी जिंदगी की होती है तो हम उसमें दखल अंदाजी नहीं करते।

विज्ञापन

3 of 5
राकेश बापट - फोटो : Social media
राकेश को लेकर बहन को सता रहा है डर

मीडिया चैनल से आगे बातचीत में राकेश की बहन ने कहा, राकेश बहुत रिजर्व हैं और उन्हें लोगों के आसपास रहना अधिक पसंद नहीं है। हम बिग बॉस नहीं देखते बस यही जानते हैं कि उसमें झगड़े बहुत होते हैं। मेरा भाई वो इंसान है जो शांति और सुकून में रहना पसंद करता है। हमें ये समझ आ रहा कि वो बिग बॉस के घर में सर्वाइव कैसे करेगा’।

4 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram
घर में होती हैं दोनों की बातें

राकेश बापट की बहन ने बताया कि जब तक उन्हें कुछ समझ आता है तब तक दोनों का झगड़ा खत्म हो चुका होता है। उन्होंने कहा मेरी बेटियों को अपने मामा को स्क्रीन पर देखना बहुत पसंद हैं। हमारे लंच टेबल पर सिर्फ शमिता-राकेश और बिग बॉस को लेकर ही बातें होती हैं। बता दें कि शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस में अपनी नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot
दोनों के बीच हुआ था बड़ा झगड़ा

दरअसल जब दिव्या और शमिता घर में आए थे तो थोड़े दिन तो दोनों के बीच बॉन्ड देखने को मिला, लेकिन इसके बाद अचानक ही वीकेंड के वार के बाद बड़ा झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों ने ही एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया। शमिता शेट्टी दिव्या अग्रवाल से खुद भी दूर हैं और वो चाहती हैं कि उनके पार्टनर राकेश बापट भी दिव्या अग्रवाल से बात न करें। जिसकी वजह से वो राकेश को बार-बार दिव्या से बात करने पर टोकती हैं। शमिता की इस बात को सुनकर राकेश काफी इरिटेट हो जाते हैं और शमिता को कहते हैं उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश न करें।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें