फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कटरीना ने शो में पहुंचते ही कर दी ऐसी गलती, छूने पड़े अक्षय कुमार के पैर

Sun, 07 Nov 2021 03:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघर में रिलीज हो गई है और सितारे इसका जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में कटरीना और अक्षय कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। रविवार को अक्षय और कटरीना मेहमान बनकर कपिल के शो में आए और जमकर मस्ती की। इसके कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कटरीना जैसे ही शो में आईं तो अर्चना पूरन सिंह को उन्होंने हैलो कहा और फिर कपिल से मिली।

कटरीना को छूने पड़े अक्षय के पांव

हालांकि अक्षय को कटरीना की यह बात बुरी लग गई कि वह उनसे नहीं मिलीं। उन्होंने इस बात पर ध्यान दे दिया कि कटरीना आते ही उनसे नहीं मिलीं। हालांकि अक्षय इस बात को कहा छोड़ने वाले थे ऐसे में उन्होंने फौरन इसकी शिकायत कर दी और कटरीना को फिर इस तरह अक्षय को मनाना पड़ा।


विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने कहा कि, 'आप लोगों ने ध्यान दिया कि जैसे ही कटरीना स्टेज पर आईं अर्चना जी से हैलो कहा, कपिल से मिलीं लेकिन मुझे कुछ नहीं कहा। कटरीना ने तुरंत कहा कि हां ऐसा तो हो गया लेकिन फिर उन्होंने तुरंत अक्षय के पैर छू लिए और कहा ये देखो ये है सीनियर्स की रिस्पेक्ट करना'।
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस शो के नये प्रोमो में कटरीना और अक्षय कुमार, कपिल शर्मा के साथ सेट पर खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। अक्षय और कटरीना पॉपकोर्न को उछालकर खाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा कटरीना डांस करते हुए भी नजर आ रही हैं। प्रोमो में अक्षय कुमार और कटरीना सेट पर डांस करते हुए भी नजर आए।

4 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कटरीना कैफ फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार की बीवी के किरदार में है। फिल्म में कटरीना और अक्षय के अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन भी हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सूर्यवंशी को 4000 स्क्रीन्स के साथ देश भर में रिलीज किया गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 5200 स्क्रीन्स के साथ एंट्री मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्यवंशी और इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कटरीना सूर्यवंशी के अलावा टाइगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं अक्षय कुमार रक्षाबंधन, अतरंगी रे और रामसेतु में नजर आने वाले हैं। फिलहाल रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और जल्द ही ओटीटी पर भी आ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें