सुपर डांसर चैप्टर 4 में करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करिश्मा कपूर ने ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग के दौरान मेहमान जज की भूमिका तो निभाई ही, साथ ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की गैरमौजूदगी में उनकी कमी को भी पूरा किया। शिल्पा शेट्टी 14 साल बाद फिल्म ‘हंगामा 2’ से इसी हफ्ते सिनेमा में लौट रही हैं। उनकी एक और फिल्म ‘निकम्मा’ की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। शिल्पा शेट्टी को अपना ब्रांड बनाए रखने में डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ से काफी मदद मिलती रही है। लेकिन, सोमवार रात शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्न फिल्मों के कारोबार के मामले में गिरफ्तार होने के बाद से शिल्पा इस शो की शूटिंग में शामिल नहीं हुईं।