फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan-Tejasswi: पैरेंट्स के साथ तेजेस्वी के घर पहुंचे करण कुंद्रा, माथे पर टीका लगा देख फैंस ने पूछा- रिश्ता पक्का?

Sat, 12 Mar 2022 01:56 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा माथे पर टीके के साथ तेजेस्वी प्रकाश के घर से जाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के सीजन 15 में बनी करण कुंद्रा और तेजेस्वी प्रकाश की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी दोनों कई बार साथ देखे जाते हैं। अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण अपने पैरेंट्स के साथ तेजेस्वी के घर से जा रहे हैं और उनके माथे पर टीका लगा है। ऐसे में फैंस ये सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों का रिश्ता पक्का हो गया? दोनों ने सगाई कर ली?  हम आपको इस वीडियो की सच्चाई बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा और तेजेस्वी प्रकाश - फोटो : Instagram @kkundrra
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण और तेजेस्वी दोनों के माथे पर टीका लगा दिख रहा है। करण अपने पैरेंट्स के साथ तेजेस्वी के घर पहुंचे थे। दोनों के माथे पर टीका लगा देखकर फैंस कयास लगा रहे थे कि क्या दोनों की सगाई तो नहीं हो गई?  इसी सबके बीच ये फोटो और वीडियो जमकर वायरल होने लगे और फैंस भी इन तस्वीरों पर कमेंट कर सच्चाई जानने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा और तेजेस्वी प्रकाश - फोटो : Instagram
दरअसल, करण कुंद्रा जब अपने पैरेंट्स के साथ तेजेस्वी के घर से निकल रहे थे तो बाहर बहुत सारे रिपोर्ट्स मौजूद थे। सभी करण को बधाई देने लगे। जब करण ने कहा कि बधाई किस लिए तो एक रिपोर्टर ने कहा कि लगन पक्का हो गया ना, इस पर करण ने कहा कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। मम्मी-पापा की सालगिरह थी। इस पर भी लोग कमेंट कर रहे हैं कि कहीं मम्मी-पापा की सालगिरह के दिन ही तो दोनों ने रोका नहीं कर लिया।

4 of 5
करण कुंद्रा और तेजेस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, करण और तेजेस्वी की सगाई की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि, दोनों के पैरेंट्स इस रिश्ते के लिए तैयार है। कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आया था, जिसमें करण के पिता यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि तेजेस्वी उनकी बेटी की तरह है। दोनों के पैरेंट्स इस रिश्ते से काफी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजेस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस खत्म होने के बाद तेजेस्वी एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में नजर आ रही हैं, तो करण इन दिनों कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में जेलर की भूमिका निभाते नजर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही करण और तेजेस्वी का एक म्यूजिक वीडियो भी आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। करण और तेजेस्वी अपने यूट्यूब चैनल पर भी एक दूसरे की वीडियो डालते रहते हैं, जिसे फैंस देखना काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें