फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टि्वटर के बाद अब कपिल शर्मा ने फोन पर निकालीं गालियां, सोशल मीडिया पर ऑडियो Leak

Sat, 07 Apr 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kapil sharma
शुक्रवार शाम को कपिल शर्मा के ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक भद्दी गालियों से भरे ट्वीट्स देखकर सभी हैरान रह गये थे। इससे पहले लोग कुछ रिएक्ट करते, कपिल द्वारा किए गये सारे ट्वीट्स सोशल मीडिया से हटा दिए गये। इसके कुछ देर बाद कपिल द्वारा एक और ट्वीट पोस्ट हुआ, जिसमें उनके अकाउंट हैक होने के बारे में बताया गया और कहा गया ये वह ट्वीट उन्होंने नहीं किए थे। सोशल मीडिया पर अभी लोग ये कयास ही लगा रहे थे कि वो ट्वीट वाकई कपिल शर्मा ने किए थे या नहीं, इस बीच उनका एक और मामला गर्मा गया जब एक पत्रकार ने उन पर फोन कर गालियां देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

2 of 6
Kapil Sharma
कपिल ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के एडिटर विकी लालवानी को फोन कर बहुत गालियां दी हैं। कपिल से फोन पर हुई बात की पूरी रिकॉर्डिंग को वेबसाइट ने रिलीज किया है। इस रिकॉर्डिंग में कपिल वेबसाइट के एडिटर विकी को कॉल कर के गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। रिकॉर्डिंग में कपिल ने कहा कि आप मेरे बारे में गलत खबरें क्यों छापते हैं। आपने ये कभी क्यों नहीं लिखा कि मैंने यशराज की बैंक चोर को रिजेक्ट कर दिया था और वो फ्लॉप हो गई। आप पैसे के लिए ये सब करते हो तो मेरे पास आओ ना। कपिल ने उनकी बेटी को लेकर भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

3 of 6
KAPIL SHARMA
रिकॉर्डिंग में आगे विकी ने कहा कि आप मेरे से ऐसे बात नहीं कर सकते आपको इंग्लिश भी नहीं आती। इस बात पर भी कपिल ने विकी को बहुत गालियां दी। इसके बाद कोई और शख्स फोन पर बात करने लगता है। वो शख्स भी विक्की को धमकी देता है कि तुम्हारी वजह से कपिल डिप्रेशन में चला गया है। तुम्हारी फर्जी खबरों की वजह से उसकी तबीयत खराब हो रही है। मैं तुम्हारे घर लीगल टीम भेजूंगा। बाद में वह शख्स विकी को कॉफी पर बुलाकर चीजें सही करने के लिए भी कहता है।

4 of 6
kapil sharma
विकी ने आगे कहा मैं यह कॉल रिकॉर्ड कर रहा हूं और इसे डिजिटल मीडियम पर अपलोड करूंगा। इसके बाद उस शख्स के बात करने का लहजा बदल जाता है और वो विकी से सुलह करने की बात करता है, हालांकि विकी कहते हैं कि कपिल को मुझसे माफी मांगने के लिए कहो। वह शख्स कहता है कि कपिल किसी से माफी नहीं मांगेंगे। इस पर विकी ने कहा कि मैं कॉफी पर नहीं मिलूंगा, जिसके बाद उस शख्स ने कहा कि मैं सोमवार की सुबह लीगल टीम भेजूंगा।

विज्ञापन

5 of 6
Kapil Sharma
इन सबके बीच कपिल ने पत्रकार विक्की लालवानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराई है। कपिल का आरोप है कि पत्रकार विक्की लालवानी ने उनसे 25 लाख रुपये मांगे थे और रुपये न देने की स्थिति में डिजिटल मीडिया में बदनाम करने की धमकी दी थी। कपिल ने अपनी एक्स मैनेजर नीति और प्रीति पर भी 25 लाख रुपये की चपत लगाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kapil sharma
आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को कपिल शर्मा ने सलमान की सजा को लेकर ट्वीट कर सिस्टम को घटिया करार करते हुए लिखा था, मैंने बहुत सारे ऐसे महाराजा टाइप लोग देखे हैं जो कहते हैं कि हमने शेर का शिकार किया है. सलमान बहुत लोगों की मदद करते हैं. उनकी अच्छी साइड को देखिए. घटिया सिस्टम…
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें