फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: शूटिंग से दो महीने बाद घर लौटीं टीवी की 'कुमकुम', बेटी ने लगाया गले तो हो गईं भावुक

Thu, 17 Jun 2021 09:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूही परमार - फोटो : Instagram
कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। हालांकि अभी पूरी तरह से इसका असर खत्म नहीं हुआ है इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। कोरोना के कारण देश के लगभग सभी राज्यों में कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा हुआ था। इसमें महाराष्ट्र भी शामिल था। ऐसे में टीवी शोज की शूटिंग के लिए बहुत से कलाकारों को अन्य राज्यों में जाना पड़ा। हालांकि अब कोरोना मामले में गिरावट देखने को मिल रही है तो ऐसे में हर राज्यों ने अपने यहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जूही परमारा ने साझा किया वीडियो

महाराष्ट्र में भी अनलॉक होने लगा है जिसके चलते सितारे अब अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में टीवी की मशहूर अदाकारा जूही परमार भी अपने घर लौटीं हैं। वो अपने शो की शूटिंग के चलते करीब दो महीने घर से दूर थीं। ऐसे में उनके परिवार के लोग और खासकर उनकी बेटी उन्हें बहुत याद कर रहीं थीं। अब दो महीने बाद जब जूही अपनी बेटी से मिलीं तो वो भावुक हो गईं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस इस खूबसूरत पल का वीडियो साझा किया है। बता दें कि जूही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जूही परमार - फोटो : Instagram
जूही परमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ये प्यारा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में जूही परमार अपनी बेटी समायरा के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अभिनेत्री चोरी छिपे अपनी बेटी समायरा के कमरे में जाती है। वहीं समायरा दो महीने बाद अपनी मां को देखकर खुशी से दौड़ती हुईं उनके पास आ जाती हैं। इसके बाद वो अपनी मां को गले लगा लेती हैं। अब फैंस को जूही और उनकी बेटी का ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जूही परमार ने बेहद ही भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है।  




विज्ञापन

3 of 5
बेटी के साथ जूही परमार - फोटो : सोशल मीडिया
जूही ने लिखा, 'बेटी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि मैं दो महीने के लंबे आउटडोट शूट के बाद आज वापस आई हूं और इसलिए समायरा के चेहरे पर हैरानी और खुशी दोनों है। दो महीने तक तुमसे दूर रहना मेरे लिए कितना मुश्किल था ये सिर्फ मैं ही जानती हूं। ये पहली बार है जब मैंने तुम्हें इतने लंबे समय तक नहीं देखा'।

4 of 5
बेटी के साथ जूही परमार - फोटो : सोशल मीडिया
जूही ने आगे लिखा, 'केवल मुझे पता है कि हर दिन कितना मुश्किल था। मेरा दिल रोज रोता था लेकिन मुझे पता था कि ये भी बीत जाएगा और जिस तरह से तुमने मुझे गले लगाया जिस तरह से तुमने मुझे थामे रखा, मेरा मन किया कि इस पल को मैं यहीं रोक दूं। मुझे नहीं लगता है कि इस दुनिया में कोई है जो एक बच्चे को मां से ज्यादा और मां को बच्चे से ज्यादा प्यार कर सकता है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूही परमार-सचिन श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को देखकर फैंस भी भावुक हो जा रहे हैं। जिस तरह से समायरा अपनी मां के गले लगीं और दोनों की आंखों में आंसू आ गए उस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। बता दें कि जूही अपने पति सचिन श्रॉफ से अलग हो चुकी हैं। हालांकि दोनों ने तलाक नहीं लिया है, लेकिन वो अलग रहते हैं। जूही अपने बेटी को बहुत प्यार करती हैं और ये बात उनकी तस्वीरों में साफ दिख जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें