फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: माही विज ने किया पति जय भानुशाली को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक, अभिनेता ने फैंस से मांगी मदद

Wed, 08 Sep 2021 05:17 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माही विज और जय भानुशाली - फोटो : instagram
टीवी स्टार्स माही विज और जय भानुशाली को इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक कहा जाता है। फैंस को इनकी केमिस्ट्री के साथ-साथ खट्टी-मीठी नोंक-झोंक भी खूब पसंद आती है। दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही ऐसी नोंक-झोंक फिर हुई, जिसके बाद माही विज ने जय भानुशाली को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। उनके कदम ने दोनों के ही फैंस को हैरान कर दिया है।

वहीं, ब्लॉक किए जाने के बाद जय भानुशाली ने फैंस की मदद मांगी और उनसे कहा कि वो उन्हें अनब्लॉक करवाने के लिए माही को मनाएं। जय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो भी साझा किया है। हालांकि, माही ने जि स वजह से जय को ब्लॉक किया है, वो काफी फनी है। दरअसल, हाल ही में जय ने माही और बेटी के साथ अपनी एक खूबसूरत फोटो साझा की है। अब माही इसी फोटो को देख भड़क पड़ी हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
माही विज और जय भानुशाली
दरअसल, जय ने हाल ही में माही और अपनी बेटी तारा के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में जय ने फैमिली लिखा था। लेकिन माही को लगता है कि वो इस फोटो में अच्छी नहीं लग रहीं और इस वजह से वो जय से उनकी खराब फोटो अपलोड करने की वजह से नाराज हो गईं और उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
माही विज और जय भानुशाली - फोटो : twitter
माही ने इस फोटो पर कमेंट में लिखा, 'मैं तुम्हें ब्लॉक कर रही हूं।' इस तस्वीर को फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, जय द्वारा साझा किए वीडियो में वो कह रहे हैं, हाय गाइज.. कल मैंने एक फोटो पोस्ट किया था और इस मैडम ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद वो बोलते हैं कि अगर ये मैंने किया होता ना चाहे क्या आरोप माही मेरे पर लगाती। यह बहुत ही नॉनसेंस वाली बात है। 

4 of 5
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
जय ने कहा, 'अगर ये मैंने किया होता तो अभी तक सारे लैक्चर आना शुरू होते। अब तुम मुझे वैसा प्यार नहीं करते। तुम्हारा जरूर किसी और के साथ चक्कर चल रहा है।' साथ ही जय ने फैंस की मदद मांगी और उनसे कहा कि वो उन्हें अनब्लॉक करवाने के लिए माही को मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माही विज और जय भानुशाली
इसके बाद जय भानुशाली ने इंस्टा पर माही से आए डायरेक्ट मेसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, 'मुझे अभी यह स्नैपशॉट माही ने भेजा। आप सभी का थैंक्यू जो आपने माही से मुझे अनब्लॉक करने की रिक्वेस्ट की थी। लेकिन उन्होंने मुझे अभी भी ब्लॉक कर रखा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें