Manuraj and Divyansh
- फोटो : सोशल मीडिया
जोड़ी रहेगी बरकरार
‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ की विनर जोड़ी मनुराज और दिव्यांश दोनों कहते हैं कि ये जोड़ी आगे भी बरकररार रहेगी। मनुराज कहते हैं ‘शो के दौरान हमारी अच्छी ट्यूनिंग हो गई है। हांलाकि हम दोनों के रहने का तरीका अलग है। दिव्यांश सुबह चार बजे सोता है और मैं सुबह चार बजे उठ जाता हूं। लेकिन, दिव्यांश बहुत ही मेहनती है। हम दोनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ का बैकग्राउंड और थीम म्यूजिक साथ में काम कर रहे हैं। और, आगे भी साथ काम करते रहेंगें।’