गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
- फोटो : social media
फैंस से मांगे थे नाम के सुझाव
कुछ ही दिनों पहले देबिना ने अपने प्रशंसकों से 'एल' अक्षर से शुरू होने वाले नामों के सजेशन मांगे थे। देबिना ने बेटी को जन्म देने के तुरंत बाद हॉस्पिटल के कमरे से रिकॉर्ड किया गया एक व्लॉग साझा किया था। इस व्लॉग में वह कहती नजर आई थी कि,"हमें एक अक्षर मिला है और हमें उससे शुरू होने वाले लड़कियों के नामों के बारे में सोचना है।" और इसके बाद दोनों ने अपने हाथों की मदद से 'एल' बनाकर दिखाया था। देबिना आगे कहती हैं, "हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि 'एल' अक्षर से एक नाम सुझाएं जिसका अर्थ अच्छा हो, जो इंटरनेशनल भी लगे, और जिसका संस्कृत में भी बहुत अच्छा अर्थ हो।"