फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: एक साथ बाहर होंगे कई प्रतियोगी, कोरोना के मद्देनजर निर्माताओं ने लिया ये फैसला

Mon, 19 Apr 2021 07:56 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Social media
एक तरफ देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से देखने को मिल रहा है तो वहीं, दूसरी ओर इंडियन आइडल के प्रतियोगी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं। अपनी आवाज के जादू से लोगों को खुश कर रहे हैं। वहीं, खतरनाक कोरोना ने इस शो में भी दस्तक दे दी है। कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी को कोरोना हो गया है और उनके बिना ही शो चल रहा है। इधर शो के मेकर्स ने नियम में कुछ बदलाव किये हैं। इसके तहत अब कंटेस्टेंट को शो से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Social media
दरअसल, शो में वोट के आधार पर हर दो सप्ताह में एक सिंगर को बाहर कर दिया जाता है। ये जनता और जज के वोट्स को मिलाकर निर्णय लिया जाता है। अब शो के मेकर्स ने इस नियम को बदलने का फैसला कर लिया है। इस नियम के मुताबिक अब कई हफ्तों तक शो से कोई भी सिंगर बाहर नहीं होगा।
विज्ञापन

3 of 5
शनमुखा प्रिया - फोटो : Social media
इंडियन आइडल 12 के सीजन में पावर प्ले नाम से एक नियम लाया गया है। ये पावर प्ले कई हफ्तों तक लागू रहेगा, लेकिन जैसे ही ये समाप्त होगा, उसके बाद वोटों की गिनती होगी। सबसे ज्यादा वोट पाने वाले प्रतियोगी फाइनल में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा सभी प्रतियोगी को बाहर कर दिया जाएगा।

4 of 5
दानिश - फोटो : Social media
वहीं, अभी कितने लोग फिनाले में जगह बना पाएंगे इस पर सस्पेंस बना हुआ है। माना जा रहा है कि 5 लोगों को फिनाले में प्रवेश मिल सकता है। ये तो पावर प्ले समाप्त होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल अच्छी बात ये है कि दर्शकों को अभी कुछ हफ्ते सभी गायकों को सुनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरुणिता कंजीलाल - फोटो : Social media
बता दें कि इस सप्ताह इडियन आइडल में कोई भी बाहर नहीं हुआ। रियलिटी शो में रामनवी स्पेशल की प्रस्तुति पेश की गई थी। शो में गेस्ट के रूप में बाबा रामदेव नजर आए थे। वो पवनदीप और आशीष दोनों को कोरोना नेगेटिव होने के बाद क्या क्या करना चाहिए उसके टिप्स देते दिखाई दिए थे। शो में अभी टॉप 9 सदस्य दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें