फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: कियारा को देख कबीर सिंह बन गए मोहम्मद दानिश, सबके सामने कर दिया प्यार का इजहार

Fri, 13 Aug 2021 09:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी, मोहम्मद दानिश - फोटो : Instagram
टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12( Indian Idol 12) के समापन में बस दो दिन ही रह गए हैं। 15 अगस्त को शो का मेगा फिनाले होगा और इसके साथ ही इस सीजन के विजेता का नाम भी घोषित हो जाएगा। इस सीजन के फिनाले की जोरदार तैयारियां चल रही हैं और इसकी अब तक कई झलक सामने आ चुकी है। अब हाल ही में एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें मोहम्मद दानिश की गायिकी ही नहीं बल्कि जबरदस्त एक्टिंग भी देखने को मिल रही है।

दानिश ने दिखाया अपनी अदायगी का हुनर

इस वीडियो में दिख रहा है कि कियारा आडवाणी को अपने सामने खड़ा देख मोहम्मद दानिश तुरंत कबीर सिंह बन जाते हैं। वो कबीर सिंह फिल्म के शाहिद कपूर वाले डायलॉग बोलने लगते हैं। हालांकि सबसे मजेदार बात ये है कि ये डायलॉग बोलते हुए वो हिमेश रेशमिया की तरफ देखते हैं जिससे और माहौल और मजेदार बन जाता है।



Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : Instagram
इसके साथ ही कियारा और सिद्धार्थ भी मोहम्मद दानिश की अदायगी से काफी प्रभावित हो गए। साथ ही सोनू कक्कड़ और अनु मलिक के साथ वहां बैठे सभी लोग ताली बजाने लगे। इतना ही नहीं मोहम्मद दानिश के अलावा पवनदीप राजन ने भी कियारा के साथ जबरदस्त डांस किया। शो की इन छोटी छोटी झलकियों से पता चल रहा है कि ग्रैंड फिनाले काफी मजेदार होने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
दानिश - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद दानिश की बात करें तो उन्होंने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में 'इंडियन आइडल 12' शो की जर्नी और आगे की प्लानिंग के बारे में बताया है। उन्होंने 'इंडियन आइडल 12' शो के बाद अभिनय की दुनिया में प्रवेश करने की अपनी योजना के बारे में भी खुलकर बात की है।

4 of 5
दानिश - फोटो : सोशल मीडिया
दानिश का कहना है कि अभिनय ऐसी चीज है, जो कि स्वाभाविक तौर पर उनके भीतर है। अगर उन्हें अपने हुनर को दिखाने का मौका मिला, तो वे जरूर अभिनय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वो ग्रैंड फिनाले में अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शो में इतनी आगे आऊंगा और अब जब मैं यहां हूं, तो यह समय अपनी योग्यता साबित करने का है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश - फोटो : इंडियन आइडल 12
इस शो के बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा। उस दिन आखिरकार दर्शकों को पता चल जाएगा कि शो का विजेता कौन है? इस वक्त इस शो के शीर्ष छह प्रतियोगी हैं, जो कि अरुणिता कांजीलाल, सयाली कांबले, पवनदीप राजन, शनमुखप्रिया, निहाल और दानिश हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें