फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: शो के इन टॉप 6 कंटेस्टेंट के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, एक ने जीता है रियलिटी शो

Sat, 24 Jul 2021 10:10 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शनमुखप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन आइडल सोनी टीवी का लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो है। इस शो ने बॉलीवुड को अबतक कई सारे प्लेबैक सिंगर्स दिए हैं। इंडियन आइडल- 12 के पिछले एपिसोड्स में करिश्मा कपूर को देखा गया था। शो में अब सिर्फ छह ही प्रतिभागी बचे हैं और जल्द ही शो का ग्रेंड फिनाले होने जा रहा है। यह तो तय बात है कि पवनदीप राजन, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, निहाल और सायली कांबले में से कोई एक ही सिंगर इंडियन आइडल सीजन-12 का विजेता होगा। इनमें से कुछ सिंगर्स पहले भी रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। इन गायकों में एक बात एक जैसी है वो है इनकी संगीता साधना। ये लोग बहुत छोटी उम्र से संगीत के साधक बन चुके हैं। आइए जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें। 


शनमुखप्रिया
शनमुखप्रिया के तो खून में ही संगीत है क्योंकि उनकी मां संगीत की शिक्षिका रह चुकी हैं और उनके पिता वीणा और वॉयलिन बजाते हैं। शनमुखप्रिया शो की शुरुआत में ही अपनी परफॉर्मेंस से सभी को दीवाना बना चुकी थीं। उनका जन्म 2003 में आंधप्रदेश में हुआ था।

विज्ञापन

2 of 6
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

पवनदीप राजन
उत्तराखंड से आने वाले पवनदीप राजन की आवाज को दर्शक खूब पसंद करते हैं। पवनदीप मात्र दो वर्ष की उम्र से तबला बजाने लगे थे। इंडियन आइडल सीजन-12 से पहले वे ‘द वॉयस इंडिया’ के भी विजेता रह चुके हैं। वे पहाड़ी और गढ़वाली गीतों में भी अपनी आवाज दे चुके हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
सायली कांबले - फोटो : instagram

सायली कांबले
सायली कांबले को बचपन से ही शास्त्रीय संगीत में रुचि रही है, यही वजह है कि छोटी उम्र से ही उन्होंने इसका अभ्यास करना शुरु कर दिया था। उनके पिता एक एंबुलेंस ड्राइवर है। इससे पहले सायली ‘अमूल वॉयस ऑफ इंडिया- मम्मी के सुपरस्टार्स’  और गौरव महाराष्ट्र में हिस्सा ले चुकी हैं। 

4 of 6
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram

अरुणिता कांजीलाल
अरुणिता की आवाज बहुत मधुर है और उन्होंने चार साल की उम्र से ही गायन शुरू कर दिया था। उनकी मां को भी गायन में रुचि है। अरुणिता को 2014 में जी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में भी देखा गया था। वे हारमोनियम और तानसेन तानपुरा भी बजाती हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
निहाल - फोटो : instagram

निहाल
निहाल 21 साल के हैं और वे भी अन्य प्रतिभागियों की तरह संगीत रियलिटी शो में भाग ले चुके हैं। निहाल ने उडुप्पी का खिताब भी जीता है। वे कतर, बहरीन और कुवैत में अंतरराष्ट्रीय शो भी कर चुके हैं। शो में उनके बड़े बालों को लेकर भी खूब चर्चा होती रहती है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद दानिश - फोटो : instagram
मोहम्मद दानिश 
मोहम्मद दानिश इंडियन आइडल से पहले ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ के प्रतिभागी रह चुके हैं। शो में अबतक वे कई अच्छे गीत गा चुके हैं। बचपन से सिंगिग का शौक होने के कारण इसी में करियर बनाने का बहुत पहले ही निर्णय ले चुके थे दानिश। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें