फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: सुरेश रैना के समर्थन में उतरीं देवोलीना, कहा- दिक्कत और भेदभाव समाज में हैं

Fri, 23 Jul 2021 08:55 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी, सुरेश रैना - फोटो : Instagram Post
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को उनके ‘ब्राह्मण’ वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वामपंथियों ने रैना को काफी खरी-खोटी सुनाई थी। लेकिन इस बीच कई सितारे और प्रशंसक सुरेश रैना के समर्थन में सामने आए हैं। ट्विटर पर ‘मैं भी ब्राह्मण’ के हैशटैग के जरिए फैंस खिलाड़ी का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच अब सुरेश रैना के समर्थन में उतर गईं हैं साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री  देवोलीना भट्टाचार्जी।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने किया सुरेश रैना का समर्थन

देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं वो किसी भी चीज पर अपनी राय देने से बिलकुल भी नहीं कतराती हैं। फिर चाहे वो कोई भी मुद्दा हो, गोपी बहू का किरदार निभाने वाली देवोलीना  खुलकर हर मुद्दे पर अपनी राय देती हैं। हाल ही में सुरेश रैना के बयान के बाद उनका समर्थन करते हुए कहा देवोलीना ने कहा, दिक्कत समाज के अंदर है, जातिवाद समाज में है।  
विज्ञापन

2 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
यूजर की इस बात पर देवोलीना ने दिया जवाब

एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सुरेश रैना को बहुत ही बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। कई लोग उन्हें भेदभावी कह रहे थे क्योंकि एक बातचीत में उन्होने कह दिया था ‘मुझे लगता है मैं ब्राह्मण हूं। क्या ये गलत है? क्या ये कोई अपराध है? लोगों को इस बात का बुरा क्यों लग रहा है’।
 
विज्ञापन

3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
देवोलीना ने दिया ये जवाब

इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए देवोलीना ने कहा, ‘दिक्कत समाज में है। जातिवाद समाज में है और बहुत अधिक है। मुझे लगता है जो इसके खिलाफ बोलते हैं शायद उनके घर में ही सबसे अधिक हो। दुखद है लेकिन सच्चाई है। क्या हम इसे कभी भी रोक सकेंगे? सबसे महत्वपूर्ण बात क्या ट्रोलिंग के खिलाफ कभी भी कोई मजबूत कानून बनेगा’।
 

4 of 5
सुरेश रैना - फोटो : Instagram
प्रशंसक भी समर्थन में उतरें 

देवोलीना के साथ-साथ सुरेश रैना के प्रशंसक भी उन्हें अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। इस वक्त ट्विटर पर #मैंभीब्राह्मण तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसमें काफी बड़ी संख्या में लोग रैना के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने भी रैना के समर्थन में ट्वीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरेश रैना - फोटो : Social Media
कैसे शुरू हुआ ये मुद्दा

दरअसल,  एक मैच के दौरान एक कमेंटेटर ने रैना से पूछा, उन्होंने दक्षिण भारतीय संस्कृति को कैसे अपनाया है। इसके जवाब में सुरेश रैना ने कहा, मुझे लगता है, मैं भी ब्राह्मण हूं। मैं 2004 से चेन्नई में खेल रहा हूं। मुझे यहां की संस्कृति से प्यार है। मैं अपने साथियों से प्यार करता हूं। मैं अनिरुद्ध श्रीकांत के साथ खेल चुका हूं। सुब्रमण्यम बद्रीनाथ और एल बालाजी भी हैं। मुझे चेन्नई की संस्कृति पसंद है। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं सीएसके का हिस्सा हूं।’ बस उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें