फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: शो से बाहर हुए सवाई भट्ट, बोले- मै हारूंगा नहीं सपने को पूरा जरूर करूंगा

Mon, 21 Jun 2021 12:42 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सवाई भट्ट - फोटो : You Tube
इंडियन आइडल 12 के ताजा एपिसोड में कल्याणजी आनंदजी स्पेशल थीम रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर संगीतकार आनंदजी आए। बता दें कि जनता की मांग पर इस सीजन में एक बार फिर आनंदजी को बुलाया गया। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट के गाने को खूब पसंद किया और कई पुराने किस्से भी सुनाए। हालांकि इस एपिसोड में एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया। बता दें कि इस एपिसोड में कमाल के परफॉर्मर माने जा रहे सवाई भट्ट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। एलिमिनेशन में उनका नाम सामने आने से कंटेस्टेंट्स काफी निराश हो गए।शो के होस्ट आदित्य नारायण ने दो कंटेस्टेंट को एलिमिनेशन के लिए स्टेज पर बुलाया। उन्होंने पहला नाम सवाई का लिया और दूसरा नाम पवनदीप का। इसके आगे आदित्य ने कहा कि, 'आज और कल की परफॉरमेंस मिलाकर जजों ने जो फैसला किया है उसके आधार पर जो कंटेस्टेंट आज इंडियन आइडल की ट्रॉफी जीतने के सपने से दूर हो जाएगा वो नाम है सवाई भट्ट'। 


 
विज्ञापन

2 of 5
सवाई भट्ट - फोटो : You tube
सवाई भट्ट ने आज के स्पेशल एपिसोड में डॉन फिल्म का गाना, 'ये है बंबई नगरिया' गाया था। राजस्थान के रहने वाले सवाई भट्ट की परफॉरमेंस पर आनंदजी ने कहा कि, 'आपने बहुत अच्छा गाया और खुलकर गाया। दूसरा अंतरा भी अच्छा था। इसमें क्या बोला गया है कि बंबई कौन कौन लोग आते हैं? इस पर सवाईं कहते हैं, 'देखो दूर दूर से यहां आते हैं दांव लगाने। इस पर आनंदजी कहते हैं कि, 'देखो सभी कंटेस्टेंट आए हैं यहां दांव लगाने'। हालांकि सवाई का सफर इंडियन आइडल में यहीं समाप्त हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
सवाई भट्ट - फोटो : You tube
सवाई भट्ट ने जाते जाते कहा कि, 'इंडियन आइडल बहुत बड़ा मंच है और आज इस मंच पर मुझे गाने का मौका मिला। लोगों का सपना होता है यहां आने का। गाना किस तरह गाया जाता है और बहुत सारी चीजें सीखने को मिली यहां पर। ये मेरा सपना है और मैं इसे जरूर पूरा करूंगा'।

4 of 5
शनमुखप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पिछले काफी समय से शो की दूसरी कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया लोगों के निशाने पर थीं। फैंस कई बार शो के मेकर्स से शनमुखप्रिया को बाहर करने की मांग भी कर चुके थे। यहां तक कि शनमुखप्रिया ने कहा था कि वो इस हफ्ते अच्छा परफॉर्म करने को लेकर तनाव में है। वहीं दूसरी तरफ इस हफ्ते सवाई भट्ट बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवनदीप, सवाई भट्ट - फोटो : You tube
गौरतलब है कि कुछ दिनो पहले ही सवाई ने अपनी परफॉरमेंस से सिर्फ दर्शकों और जजों का ही नहीं बल्कि अपने पिता का भी दिल जीत लिया था। उनके गाने के बाद से उनके पिता काफी भावुक हो गए थे और कहा था कि, 'मैंने कभी सवाई को समझने की कोशिश वहीं की। मैंने अपने बेटे के हुनर का साथ नहीं दिया। मुझे बस लगता था कि वो कुछ नहीं कर रहा बस गाने गा रहे है, लेकिन आज दुनिया भर में उसकी लोकप्रियता देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है'। इसके साथ ही उन्होंने स्टेज पर अपने बेटे को पगड़ी दी थी और ये सभी को बहुत पसंद आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें