फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol Winners: जानें कहां हैं इंडियन आइडल के अब तक के विजेता, पवनदीप राजन ने जीता सीजन 12 का खिताब

Mon, 16 Aug 2021 11:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
इंडियन आइडल - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल को अपना विजेता मिल गया है। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विजेता बने हैं। रविवार को इस शो का रंगारंग ग्रैंड फिनाले था। पवनदीप ने अरुणिता कांजीलाल को पीछे छोड़कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। फाइनल में छह कंटेस्टेंट पहुंचे थे। इनमें पवनदीप और अरुणिता के अलावा मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, शनमुखाप्रिया और निहाल थे।

पवनदीप पहले ही हिमेश रेशमिया के लिए गाना गा चुके हैं। अब वह करण जौहर के ऑफर का इंतजार कर रहे हैं जिसके बारे में उन्होंने शो के दौरान बात की थी। पवनदीप राजन 'इंडियन आइडल 12 के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो गाने के साथ-साथ लगभग कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। वह पहले भी एक सिंगिंग रियलिटी शो जीत चुके हैं। वे 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया जीत चुके हैं।

चलिए जानते हैं कौन-कौन रह चुका है इस रियलिटी शो का विनर...

विज्ञापन

2 of 11
अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत सावंत- सीजन 1
अभिजीत सावंत को 'इंडियन आइडल' के पहले विनर के तौर पर याद किया जाता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों से सभी का दिल जीता है। अभिजीत ने न सिर्फ 'इंडियन आइडल' में बल्कि 'जो जीता वो ही सुपरस्टार' और 'एशियन आइडल' में भी सेकेंड और थर्ड रनरअप के तौर पर जीत हासिल की है। 'इंडियन आइडल सीजन 1' के विजेता अभिजीत सावंत इन दिनों कुछ खास चर्चा में नहीं रहते हैं। 'इंडियन आइडल' की शुरुआत साल 2005 में हुई थी और देश को अपना पहला 'इंडियन आइडल' अभिजीत सावंत मिला था। 130 प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देकर अभिजीत ने पहले टॉप 11 में जगह बनाई और फिर सभी को पीछे छोड़ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 
विज्ञापन

3 of 11
संदीप आचार्य - फोटो : फाइल
संदीप आचार्य- सीजन 2
रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 2’ के विनर सिंगर संदीप आचार्य थे। तब संदीप की उम्र केवल 22 साल थी। जीतने पर उस वक्त उन्हें सोनी बीएमजी के साथ एक करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, एक म्यूजिक एल्बम के कॉन्ट्रैक्ट के साथ शानदार कार भी मिली थी। इसी सीजन में नेहा कक्कड़ ने भी हिस्सा लिया था लेकिन वह तीसरे राउंड में ही बाहर हो गई थीं और अब वो इस शो को जज कर रही हैं। संदीप अब इस दुनिया में नहीं हैं। 15 दिसंबर, 2013 को पीलिया के कारण उनका निधन हो गया था।

4 of 11
प्रशांत तमांग - फोटो : SELF
प्रशांत तमांग- सीजन 3
इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर रहे थे प्रशांत तमांग की। उन्होंने साल 2007 में ये खिताब अपने नाम किया था। इंडियन आइडल में आने से पहले प्रशांत पुलिस आर्केस्ट्रा में गाते थे। इंडियन आइडल का विनर बनने के बाद प्रशांत काफी पॉपुलर हो गए थे। हालांकि अब वे कहां हैं कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

5 of 11
सौरभी देबबर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
सौरभी देबबर्मा-सीजन चार
इंडियन आइडल के सीजन 4 की विजेता महिला थीं। त्रिपुरा की सौरभी देबबर्मा इंडियन आइडल 4 की विजेता चुनी गई थीं। इस सीजन में कैलाश खेर, सोनाली बेंद्रे, जावेद अख्तर और अनु मलिक जज की कुर्सी पर थे। इस खिताब के लिए उन्होंने देहरादून (उत्तराखंड) के कपिल थापा को हराया था। जिससे बाद में उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन

6 of 11
sreerama chandra - फोटो : सोशल मीडिया
श्री राम चंद्र मयनमपति 
इंडियन आइडल का पांचवां सीजन श्री राम चंद्र मयनमपति के नाम रहा। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और बेहतरीन सिंगिंग की वजह से वह सभी के फेवरेट बने रहे थे। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक और सिंगिंग दोनों इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया।
विज्ञापन

7 of 11
विपुल मेहता, अंजना पद्मनाभन - फोटो : सोशल मीडिया
विपुल मेहता
इंडियन आइडल 6 की ट्रॉफी पंजाब के अमृतसर के विपुल मेहता के नाम रही। फाइनल राउंड में तीन सिंगर्स पहुंचे थे- विपुल मेहता, अमित मेहता और देवेंद्र पाल। आखिर में विपुल ने बाजी मारी। 

अंजना पद्मनाभन
साल 2013 में इंडियन आइडल सीजन-7 की शुरुआत हुई और इस बार बच्चों को अपना टैलंट आजमाने का मौका दिया गया। पहली इंडियन आयडल जूनियर बनी अंजना को 25 लाख रुपये, एक कार, पांच लाख रुपये की एफडी और एक स्पॉन्सर की तरफ से दो लाख रुपये मिले थे।

8 of 11
अनन्या श्रीतम नंदा, एलवी रेवंत - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या श्रीतम नंदा- सीजन आठ
इंडियन आइडल जूनियर आइडल के इस दूसरे सीजन में ओडिशा की 13 साल की अनन्या स्त्रीतम ने बाजी मारी। इस सीजन में सलीम मर्चेंट, विशाल ददलानी और सोनाक्षी सिन्हा जज की कुर्सी पर थे।

एलवी रेवंत-सीजन नौ
इंडियन आइडल के नौवे सीजन के विजेता एलवी रेवंत थे। विनर बनने पर एल वी रेवंत की विजेता की ट्रोफी के अलावा 25 लाख रुपए और महिंद्रा की तरफ से एक गाड़ी इनाम स्वरूप दी गई। इसके अलावा रेवंत को सोनी म्यूजिक के साथ गाना गाने का कॉन्ट्रेक्ट भी मिला था।

9 of 11
salman ali singer - फोटो : अमर उजाला
सलमान अली- सीजन 10
'इंडियन आइडल सीजन 10' सलमान अली ने जीता था। हरियाणा के मेवात के रहने वाले सलमान अली लाइव वोटिंग के आधार पर विनर बने थे। उन्हें पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपए और एक कार दी गई थी। सलमान ने 6 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया। छोटी सी उम्र से ही सलमान अपने पिता कासिम अली के साथ जागरण और शादियों में जाते थे। यहीं से उनके गाने का सिलसिला भी चल पड़ा।
 

10 of 11
सनी हिंदुस्तानी, हिमेश रेशमिया - फोटो : amar ujala
सनी हिंदुस्तानी- सीजन 11
पंजाब के रहने वाले सनी हिंदुस्तानी इंडियन आइडल 11 के विनर रहे। इंडियन आइडल सीजन 11 के विजेता सनी हिंदुस्तानी को 25 लाख रुपये के चेक, एक नई कार टाटा अल्ट्रॉज़ और टीसीरीज की आगामी फिल्म में एक गाने के अनुबंध से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन

11 of 11
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विजेता बने हैं। इंडियन आइडल 12 के फिनाले में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी। उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन अच्छा गाते हैं। वह पहले भी एक सिंगिंग रियलिटी शो जीत चुके हैं। वे 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया जीत चुके हैं। वे इंडियन आइडल 12 के खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें