आकाश ने ऐसे जाहिर की खुशी
शो जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए आकाश सिंह ने कहा, 'भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, जिनसे मैं गुजर रहा हूं यह सब बहुत वास्तविक लगता है, मैंने अपनी जर्नी को बड़ा हनाने के सपने के साथ शुरू किया था और शो जीतने के बाद लग रहा है कि मैंने इसके हर हिस्से को पूरा कर लिया है।'
सबको कहा शुक्रिया
आकाश ने इसके आगे बात करते हुए जजेस का धन्यवाद देते हुए कहा, मैं करण सर, मिथुन सर परिणीति मैम का शुक्रिया कहता हैं। इसके अलावा उन्होंने कलर्स और अपने परिवार, दोस्तों व इस जर्नी में उनका साथ देने वाले सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया।