फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: पक्के दोस्त से दुश्मन बन गए थे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, फ्लाइट में हुई हाथापाई के बाद कभी नहीं की बात

Tue, 03 Aug 2021 09:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा - फोटो : Instagram
मनोरंजन इंडस्ट्री में सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और कपिल शर्मा (kapil Sharma) की एक अलग पहचान है। आज सुनील ग्रोवर का जन्मदिन है। सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा में एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के साथ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी और 'द कपिल शर्मा शो' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते थे। लेकिन एक लड़ाई के बाद ये दोनों कभी साथ नजर नहीं आए।

दोनों के बीच आखिरकार क्या हुआ था?
साल 2017 में कपिल और सुनील के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि आज तक दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं। अब कपिल अकेले ही 'द कपिल शर्मा शो' चला रहे हैं। दोनों के बीच आखिरकार क्या हुआ था, फैंस आज तक पता नहीं है। दोनों ने कभी एक दूसरे पर गलत टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा - फोटो : Instagram
खबरों के मुताबिक फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच जमकर हाथापाई हुई थी। 'द कपिल शर्मा' शो की टीम फ्लाइट से सफर कर रही थी। इस दौरान कपिल नशे में भी थे। कपिल के ड्रिंक करने के दौरान केबिन क्रू ने खाना सर्व किया तो टीम के बाकी सदस्यों ने खाना शुरू कर दिया। बस फिर क्या था कपिल इस पर भड़क गए। 
विज्ञापन

3 of 5
सुनील ग्रोवर, सलमान खान और कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील ने कपिल को समझाने की कोशिश की तो कपिल उन पर चिल्लाने लगे। कपिल उठे और अपना जूता उतारकर सुनील ग्रोवर पर फेंककर मारा। सुनील इस दौरान कपिल को समझाने की कोशिश करते रहे। 

4 of 5
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि इसके बाद कपिल ने भी इस लड़ाई के बारे में बात की थी। एक इंटरव्यू में कपिल ने कहा था, किसी ने कहा कि मैंने जूता फेंक कर मारा, किसी ने कहा कि मैंने जल्दी खाना खाने को लेकर नाराजगी जाहिर कर दी। जबकि न तो सुनील ने कभी ऐसे आरोप लगाए। ये सब मनगढंत बातें थी जोकि किसी तीसरे ने फैलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram
इन फिल्मों में आए नजर
सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से की थी। इसके बाद सुनील ग्रोवर द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, मैं हूं ना, गजनी, जिला गाजियाबाद, गब्बर इज बैक, बागी और भारत में नजर आए हैं। वह वेब सीरीज तांडव और सनफ्लावर में भी काम कर चुके हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें