फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: 'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम यामिनी मल्होत्रा की कार में लगी आग, बाल-बाल बचीं अभिनेत्री

Wed, 11 Aug 2021 01:04 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यामिनी मल्होत्रा - फोटो : Social Media
सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' फेम अभिनेत्री यामिनी मल्होत्रा के लिए मंगलवार की रात बहुत ही भयानक थी। एक दुर्घटना में यामिनी मल्होत्रा की चलती कार में आग लग गई। दरअसल जब ये हादसा हुआ उस समय यामिनी कार में ही सवार थीं। हालांकि इस दुर्घटना में यामिनी तो बाल बाल बच गईं। आग की लपटों को बढ़ता देख वह तुरंत ही अपनी गाड़ी से नीचे उतर गईं। लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें इतनी बढ़ गई कि उनकी कार पूरी तरह से जलकर  खाक हो गई।

बोनट से अचानक उठने लगा था धुआं

यामिनी ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में इस भयानक हादसे के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने रोज के दिनों की तरह ही मंगलवार की रात को भी ड्राइव के लिए निकली थी। जुहू के बाद मैं लोखंडवाला की तरफ मैं जा रही थी। मैंने अपने इंस्टाग्राम पर मस्ती करते हुए तस्वीरे भी साझा की, लेकिन जैसे ही मैंने गाड़ी चलाना शुरू किया, मैंने देखा बोनट में से धुआं उठ रहा है। मैं कुछ भी समझ पाती उससे पहले ही आग की लपटे तेज हो गईं। ये सब बहुत भयानक था और इतनी तेज से आग फैली की मैं हैरान रह गई।
विज्ञापन

2 of 5
यामिनी मल्होत्रा - फोटो : Social Media
हादसे से पूरी तरह से डर गई थी मैं

यामिनी ने आगे बताया कि जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड वाले आए तब तक उनकी गाड़ी जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। उन्होंने कहा, ‘वहां के कुछ लोगों ने उनकी मदद की और वो गाड़ी से बाहर निकलीं’। यामिनी ने बताया, ‘मैं अपनी कार को बचाने के लिए कुछ भी नहीं कर पाई। उस वक्त बस मैं यही सोच रही थी कि अगर मैं कार में होती उस वक्त तो क्या होता। मैं इसे सोचकर ही पूरी तरह से कांप जाती हूं।
विज्ञापन

3 of 5
यामिनी मल्होत्रा - फोटो : Social Media
पुलिस में रिपोर्ट कारवाई दर्ज

यामिनी ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि वो इस हादसे के बाद तुरंत ही पुलिस स्टेशन गईं और उन्होंने इस दुर्घटना की रिपोर्ट की।  जिसके बाद एक टीम उनके साथ स्पॉट पर तो पहुंची, लेकिन तब तक यामिनी की कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। वहां पर सिर्फ लोहे का मलबा था। यामिनी ने कहा, ‘अपनी कार को अपनी आंखो के सामने इस तरह से जलता देखना मेरे लिए बहुत ही दुख वाली बात थी। लेकिन मैं इस बात के लिए भगवान की बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे बचा लिया’।

4 of 5
यामिनी मल्होत्रा - फोटो : Social Media
अब लेनी होगी नई कार

यमिनी ने कहा अब उन्हें जल्द से जल्द एक नई कार खरीदनी होगी ताकि वह अपने शूट के लिए ट्रेवल कर सकें। उन्होंने कहा, ‘बिना कार के ट्रेवल करना बहुत ही मुश्किल है इसलिए मुझे जल्द से जल्द एक नई कार लेनी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना कोरोना संक्रमण के लिहाज से सुरक्षित नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यामिनी मल्होत्रा - फोटो : Social Media
गुम हैं किसी के प्यार में निभा रही हैं ये किरदार

गुम है किसी के प्यार में इंडियन टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। ये टीवी के टॉप 5 शोज में शामिल है। शो में यामिनी मल्होत्रा शिवानी चव्हाण की भूमिका निभा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें