फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: छह महीने तक सीढ़ियों पर की ‘साधना’, फिर इस दिग्गज डीओपी का मिला आशीर्वाद और ऐसे हीरो बन गए गशमीर महाजनी

Wed, 22 Feb 2023 07:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
गशमीर महाजनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किसी ने ठीक ही कहा है कि किसी भी काम को करने से पहले उस काम की बारीकी सीखना बहुत जरूरी है। गशमीर महाजनी ने एक्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाने से पहले फिल्म विधा से जुड़ी हर जानकारी को बहुत ही बारीकी से सीखा। पुणे से जब वह मुंबई आए और पहली बार पृथ्वी थियेटर गए तो, लोगों ने उनको यह कहकर भगा दिया कि वह एक्टर नहीं बल्कि मॉडल दिखते हैं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, बाद में उसी पृथ्वी थियेटर में कई नाटक किए। गशमीर महाजनी का एक नया शो है, 'तेरे इश्क में घायल'। अमर उजाला से खास मुलाकात के दौरान उन्होंने इस सीरियल और अपने संघर्ष के दिनों के किस्से साझा किए।
Swara Bhaskar Wedding: स्वरा की शादी पर महंत राजू दास का विवादित बयान, बोले- जिस कौम में रिश्ता जोड़ा, वहां...
विज्ञापन

2 of 10
तेरे इश्क में घायल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'तेरे इश्क में घायलका शीर्षक रोमांटिक और पोस्टर देखने पर वैंपिश जैसा लगा रहा है?

दरअसल, इस शो की यह कहानी 100 साल पहले की है। मैंने इस शो में  27 साल के लड़के अरमान का किरदार निभाया है जो कॉलेज जाता है, लेकिन असल में उसकी उम्र 122 साल की है। यह सुपर नेचुरल सीरीज है जिसमे फैंटेसी प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इसमें दो लड़के भेड़िए है, जो इंसान का रूप धारण करते हैं। जैसे इच्छाधारी नागिन होती है उसी तरह से ये इच्छाधारी भेड़िए हैं और उनके अंदर अलौकिक शक्तियां हैं। 100 साल से एक लड़की को ढूंढ रहे हैं जो अब जाकर मिली है। अब अरमान उस  लड़की से अपने प्यार का इजहार करेगा। लेकिन उसके प्यार के बीच वीर दीवार बनकर खड़ा है। 100 साल से इनके बीच किस बात को लेकर दुश्मनी है, इस पर से धीरे धीरे पर्दा खुलता है।
Priyanka Pandit: प्रियंका पंडित ने एमएमएस वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा करियर बर्बाद हो गया

विज्ञापन

3 of 10
गशमीर महाजनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वरुण धवन की फिल्म 'भेड़ियाआई थी जिसमें पर्यावरण को बचाने की बात की गई थीइसमें भी कुछ ऐसा है क्या?

नहीं, इसमें पर्यावरण को बचाने जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन बीच बीच में सामाजिक संदेश आते रहेंगे। लेकिन इस शो का विषय सामाजिक नहीं है। यह पूरी तरह से एक एंटरटेनर शो है। इस शो की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सीरीज 52 एपिसोड की है। आमतौर पर डेली सोप में कहानी 100 एपिसोड के बाद खत्म हो जाती है। अगर उसकी टीआरपी अच्छी गई तो उसे चलाना पड़ता है। लेकिन इसमें 52 एपिसोड की कसी हुई कहानी है, अगर इसे आगे बढ़ाना चाहे तो 52 एपिसोड का दूसरा सीजन आएगा।
Mimi Chakraborty: अमीरात एयरलाइन की इस हरकत पर भड़कीं TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती, ट्वीट कर कही यह बात

4 of 10
गशमीर महाजनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस शो में एक्शन भी बहुत सारा है पहली बार टीनू वर्मा ने किसी सीरियल के लिए एक्शन किया है?

हां, एक्शन करना मुझे बहुत पसंद है। यह यह मेरा फेवरेट पार्ट है। देहरादून और मसूरी में हमने काफी एक्शन सीन शूट किए हैं।  64 साल की उम्र में टीनू वर्मा के अंदर कमाल की एनर्जी है। उनकी एनर्जी देखकर तो 16-17 साल का लड़का भी शरमा जाए। मुझे बचपन से ही स्टंट करना बहुत पसंद है। इसलिए इस शो में स्टंट करना बहुत ही अच्छा लग रहा है। अभी तो कुछ ही समय हुए इंडस्ट्री में मुझे आए हुए। टीनू वर्मा तो बहुत ही सीनियर है, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।
Adipurush: आदिपुरुष को ट्रोल करने पर फिल्म के एडिटर आशीष म्हात्रे का बड़ा बयान, बोले- 90 सेकंड के टीजर से...

विज्ञापन

5 of 10
गशमीर महाजनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शुरुआत आपकी थिएटर से हुई

हां, शुरुआत मेरी थिएटर से हुई थी। थिएटर में अपनी शुरुआत मैंने पृथ्वी थियेटर से की थी। उसके बाद बहुत सारे मराठी नाटक किए। फिल्मों और सीरियल्स में शुरुआत बहुत देर से की। 24 साल की उम्र से लेकर 29 साल की उम्र जब मैं थिएटर ही  कर रहा था तो लोग यहीं बोल रहे थे कि ये क्या कर रहा है, अभी फिल्में करना शुरू कर दे। लेकिन मैं थिएटर में ही मशगूल था और थिएटर में मुझे काफी आनंद आ रहा था। एक कलाकार के तौर पर थिएटर ने मेरी काफी मदद भी की।
Bollywood: सरेआम फैंस की बदतमीजी का शिकार हुए ये सितारे, किसी के हाथ पर काटा तो किसी को जबरदस्ती लगाया गले

विज्ञापन

6 of 10
गशमीर महाजनी - फोटो : सोशल मीडिया

आप के घर भी फिल्मों का माहौल रहा है?

जी, पिताजी (रवींद्र महाजनी) मराठी फिल्मों में अभिनय किया करते थे। जब मैं पैदा हुआ तब तक वह एक्टिंग छोड़ चुके थे और पूना में जाकर बिल्डर बन गए थे और हम लोग भी पूना में आकर रहने लगे थे। तो, जब मैंने होश संभाला तो घर में फिल्मी माहौल बिल्कुल भी नहीं था। घर में बिल्कुल ही साधारण माहौल रहा है। जब मैं दसवीं कक्षा में था तब बहुत सारी फिल्मों के बारे में पढ़ना शुरू किया, फिर मैंने सोचा कि किसी तरह से फिल्मों से जुड़ा रहूं।
Rakhi Sawant: पैपराजी के सामने फूट-फूटकर रोईं राखी, खुद को थप्पड़ मारते हुए बोलीं- फ्रिज में जाने से बच गई

विज्ञापन

7 of 10
गशमीर महाजनी - फोटो : सोशल मीडिया

जब आप पहली बार पुणे से मुंबई आए तो पहली बार किससे जुड़ना हुआ?

सबसे पहले मैं पृथ्वी थियेटर गया तो लोगों ने मुझे यह कहकर भगा दिया कि मैं एक्टर नहीं मॉडल दिखता हूं। उसके बाद अशोक मेहता के पास गया। छह महीने तक उनके ऑफिस में रोज जाकर बैठता रहा। वह सीढ़ियों से उतरते और पूछते थे कि कैसा है बच्चा?  फिर वह निकल जाते थे। शाम को वापस आएंगे कि नहीं आएंगे पता नहीं, पूरा दिन उनका इंतजार करता रहता था। इस तरह से छह महीने बीत गए, फिर उन्होंने एक दिन मुझे अपने केबिन में बुलाया और 'बैंडिट क्वीन' दिखाई और समझाने लगे कि कौन सा शॉट कैसे लिया। इस तरह से उनके साथ मेरा रिश्ता जुड़ गया। दरअसल, वह देखना चाहते थे कि मेरे अंदर धैर्य कितना है जो अब किसी के अंदर नहीं रहा।
Nawazuddin Siddiqui: पत्नी और हाउसहेल्प के गंभीर आरोपों के बाद पहली बार बोले नवाज, कहा- मेरी बस यही अपील है...

8 of 10
गशमीर महाजनी - फोटो : सोशल मीडिया

लेकिन अशोक मेहता से जुड़ने के पीछे आप का मकसद क्या थाआप तो एक्टर बनना चाह रहे थे?

जैसा कि मैंने पहले ही कहा कि एक्टिंग से पहले मुझे फिल्म इंडस्ट्री की हर बारीकी से बारीकी चीज सीखनी थी। जब मैं अशोक मेहता जी से मिला तो उनसे भी मैंने यही कहा कि आपसे जुड़कर मुझे कुछ सीखना है, फिर उन्होंने मुझे बहुत डांटा और कहा, 'क्या सीखना है, तू हीरो बन, जाकर ऑडिशन दे।' फिर धीरे -धीरे दो तीन महीने के बाद वह मुझे अपनी फिल्मों के सेट पर लेकर जाने लगे।
Bollywood: बॉलीवुड के ये सेलेब्स कर चुके हैं दो शादियां, आज तक नहीं दिया पहली पत्नी को तलाक

9 of 10
गशमीर महाजनी - फोटो : सोशल मीडिया

और,  पहली फिल्म 'मुस्करा के देख जरामें काम करने का मौका कैसे मिला?

वह फिल्म मुझे अशोक मेहता ने ही दिलाई थी। राम गोपाल वर्मा के चचेरे भाई पी सोम शेखर ने 'मुस्करा के देख जरा' फिल्म बनाई थी। अब वह नहीं रहे। कोविड में उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि वह फिल्म चली नहीं, वह फिल्म मैंने सीखने के हिसाब से की थी। अशोक इस फिल्म का बड़ा दिलचस्प किस्सा यह है कि बाकी सभी कलाकारों का ऑडिशन मैंने ही लिया था क्योंकि उस समय पी सोम शेखर का कोई असिस्टेंट नहीं था। 
Fast X: फास्ट एंड फ्यूरियस के फ्रेंचाइजी ने बनाया नया रिकॉर्ड, तीन महीने पहले शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

विज्ञापन

10 of 10
गशमीर महाजनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपने एक फिल्म भी प्रोड्यूस की थी?

हां, मैंने अशोक मेहता जी के साथ मिलकर एक मराठी फिल्म प्रोड्यूस की थी लेकिन वह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म को मैने लिखा और डायरेक्ट भी किया था। लेकिन जैसे ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, अशोक मेहता को ब्रेन स्ट्रोक हो गया और उनका निधन हो गया। फिल्म का बिजनेस उनके ही माध्यम से होने वाला था, उनके सिवा मैं किसी को जानता नहीं था. तो वह फिल्म डिब्बे में चली गई।
Madhoo Shah: 12 साल बाद वापसी करेंगी अजय देवगन की हीरोइन मधु, जूही चावला और हेमा मालिनी से खास रिश्ता

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें