मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले एक्टर्स चाहे फिर वो बॉलीवुड से हों या टीवी इंडस्ट्री से हर रोज किसी न किसी चीज को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। इनकी जिंदगी की हर चीज लाइमलाइट में रहती है, तो ऐसे में इनके रिश्ते चर्चा से कैसे दूर रह सकते हैं। आपने इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल देखे होंगे, जो अपना जीवन बहुत प्यार और एक-दूसरे के लिए समर्पण के साथ गुजार रहे हैं। लेकिन सबकी किस्मत एक जैसी नहीं होती। आज हम आपको टीवी के उन सितारों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पार्टनर्स से धोखा खाया।