फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab CM: इन कॉमेडी शोज में काम कर चुके हैं भगवंत मान, बने पंजाब के 17वें सीएम

Wed, 16 Mar 2022 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया
आम आदमी पार्टी (आप) नेता भगवंत मान आज यानि 16 मार्च के दिन बतौर मुख्यमंत्री पंजाब की कमान संभाल ली हैं। उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। कभी अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले मान आज सीएम के रूप में नए सफर की शुरूआत करने जा रहे हैं। मान की गिनती उन हास्य कलाकारों में होती है जिनके जोक आज भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जाते हैं। आज हम आपको उनके उन शोज के बारे में बताएंगे जिसकी वजह से वह कॉमेडी की दुनिया में इतने ज्यादा फेमस हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया
जुगनू केहंदा है
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जगतार जग्गी और राणा रणबीर के साथ मिलकर अपने कॉमेडी करियर की शुरुआत की थी। दोनों के साथ मान ने कई कॉमेडी शो बनाए। उन्होंने जग्गी के साथ 'जुगनू केहंदा है' नाम का एक कॉमेडी शो किया था। यह शो 10 सालों तक चला। अल्फा ईटीसी पंजाबी पर प्रसारित होने वाले इस शो को बाद में किन्हीं कारणों से बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया
जुगनू मस्त मस्त
इसके बाद भगवंत मान ने राणा रणबीर के साथ पार्टनरशिप कर 'जुगनू मस्त मस्त' नाम का शो बनाया। यह शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर रहा। यह शो साल 2006 में अल्फा ईटीसी पंजाबी पर प्रसारित होता था।

4 of 5
भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया
द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज
भगवंत मान कॉमेडी की दुनिया में लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से मिली। इस शो से वह घर-घर में फेमस हो गए। उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार जोक्स लोगों को काफी पसंद आते थे। यह शो साल 2008 में प्रसारित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवंत मान - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब चुनाव में आप को मिला प्रचंड बहुमत
हाल ही में पंजाब में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। इस चुनाव में आप ने 117 में से 92 सीटों पर कब्जा किया है। बता दें कि आप ने चुनाव से पहले ही भगवंत मान को अपने सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता के सुझाव पर उनका नाम घोषित किया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें