फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन पर आने वाले इन विज्ञापनों की धुन दिलाती है 90 के दशक की याद, गुम हो गया 'हमारा बजाज'

Fri, 15 May 2020 10:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
90 के दशक के विज्ञापन - फोटो : social media
लॉकडाउन की वजह से एक बार फिर टीवी पर 90 का दशक लौट आया है। रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे टीवी सीरियल दोबारा शुरू किए गए हैं। ऐसे में टीवी के शुरुआती दौर में जिन विज्ञापनों ने धूम मचाई थी, आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। भारतीय लोक सेवा प्रसारण 'दूरदर्शन' पर आने वाले इन विज्ञापनों की पहुंच हर घर में हुआ करती थी। अगर हम कहें कि इसी दूरदर्शन से हम दुनिया जहान के सारे दृश्य देख पाएं तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी। आइए बात करते हैं उन पांच विज्ञापनों की जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता था।
विज्ञापन

2 of 7
बजाज विज्ञापन - फोटो : youtube
हमारा कल हमारा आज बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर- हमारा बजाज। खैर बजाज स्कूटर अब हमारे बीच तो अब नहीं हैं। बजाज ने स्कूटर बनाने बंद कर दिए हैं। इस स्कूटर और इसके एड से लोगों की इतनी यादें जुड़ी हुई हैं कि आज भी लोग गुनगुना ही देते हैं। आप इसका विज्ञापन यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
निरमा विज्ञापन - फोटो : youtube
निरमा साबुन के इस विज्ञापन के बारे में तो कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है। उस दौर में सर्फ के साथ निरमा ने साबुन बनाने में भी अपने हाथ आजमाए और नहाने की साबुन के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई।

4 of 7
वॉशिंग पाउडर निरमा - फोटो : इंस्टाग्राम
हेमा, रेखा, जया और सुषमा, सबकी पसंद निरमा। इस गाने के साथ एड ने भारतीय समाज की महिलाओं को ये आत्मविश्वास दिया कि निरमा का इस्तेमाल करने से कपड़ो में सफेदी आएगी।

ये भी पढ़ें- 'उत्तर रामायण' को मिली रिकॉर्डतोड़ TRP, श्री कृष्णा को मिला दूसरा स्थान, देखें टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट
विज्ञापन

5 of 7
कॉम्प्लान - फोटो : youtube
जब Complan के विज्ञापन में शाहिद कपूर कहते थे - i am a Complan Boy तो लगता था मानो एकदम से हाइट बड़ी हो गई। घर का हर बच्चा Complan पीने की जिद करता था। इस विज्ञापन की पंच लाइन बच्चों को खूब पसंद आई थी। इसमें आयशा टाकिया भी नजर आई थीं तब उनकी उम्र महज 15 साल थी।
विज्ञापन

6 of 7
पान पराग - फोटो : youtube
पान पराग की डिमांड
तब बारातियों के स्वागत के लिए पान पराग की डिमांड होती थी। पान पराग पान मसाला पान पराग वाला गाना तो आपको याद ही होगा। पान पराग के उस विज्ञापन को आज तक कोई नहीं भूल पाया है जो शम्मी कपूर और अशोक कुमार पर फिल्माया गया था। इस एड ने काफी लोकप्रियता बटोरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमूल विज्ञापन - फोटो : ट्विटर
अमूल पूरे भारत की पसंद
अमूल ने भी अपने पुराने विज्ञापनों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। अमूल समसामयिक विषयों पर विज्ञापन बनाने के लिए जाना जाता है। एक बार फिर से अमूल का यह पुराना विज्ञापन खूब सर्च किया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें