फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शार्क टैंक इंडिया' से मिली अनुपम मित्तल को खूब पॉपुलैरिटी, देखकर 'शार्क शार्क' चिल्लाते हैं फैंस

Wed, 02 Feb 2022 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम मित्तल - फोटो : social media
शार्क टैंक इंडिया कुछ ही समय में टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित टीवी शो में से एक बन गया है। इस शो की पॉपुलैरिटी इतनी है कि इसके वीडियों चंद मिनटों में वायरल हो जाता है। शो को जज कर रहे एंटरप्रेन्योर यानी 'शार्क' हर जगह छाए हुए हैं। हाल ही में शो के जजों के साथ पहले सीजन का राउंड-अप आयोजित किया गया। शो के शार्क अनुपम मित्तल ने अपनी लोकप्रियता पर क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अनुपम मित्तल - फोटो : social media
सभी शार्क अपने-अपने क्षेत्र के सफल बिजनेसमैन या  बिजनेसवुमन हैं। जब 'शादी डॉट कॉम' के संस्थापक और सीईओ अनुपम मित्तल से पूछा गया कि क्या इतने सालों तक सफल काम करने के बावजूद भी 'शार्क टैंक के अनुपम' कहलाना या पुकारे जाना उन्हें अजीब लगता है। इस पर अनुपम ने कहा, "दिलचस्प बात यह है कि मैं अब जब जिम जाता हूं...तो लड़के बस शार्क, शार्क चिल्लाते हैं...अब शार्क ही मेरी पहचान है।
विज्ञापन

3 of 4
अनुपम मित्तल - फोटो : सोशल मीडिया
बिजनेसमैन ने आगे कहा कि मुझे अपनी लाइफ के इस फेज से कोई प्रॉब्लम नहीं है बल्कि मैं तो इसे बहुत एंजॉय कर रहा हूं। वह कहते हैं, "मुझे लगता है कि यह एक रोमांचक फेज है, मैं झूठ बोलूंगा अगर मैंने कहा कि मुझे यह पसंद नहीं आया। यह ब्रांड के साथ-साथ हमारे लिए बहुत अच्छा है। थोड़ा अजीब है, लेकिन मुझे मजा आ रहा है।" अनुपम एक बात से परेशान दिखे कि यह शो इस हफ्ते समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
शार्क टैंक इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शार्क टैंक इंडिया का लक्ष्य भारत में इंटरप्रीनयॉरशिप को बढ़ावा देना है। इस शो में नए इंटरप्रेन्योर (Entrepreneur) आते हैं, अपने आइडियाज सामने रखते हैं और अगर जजों (Judges) को उनका आइडिया पसंद आ गया तो वे इसमें इन्वेस्ट करते हैं। इस पैनल में गजल अलघ और अमन गुप्ता के साथ-साथ अशनीर ग्रोवर (भारतपे के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के कार्यकारी निदेशक), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ), विनीता सिंह (सीईओ और चीनी कॉस्मेटिक्स के सह-संस्थापक) और पीयूष बंसल (लेंसकार्ट के सीईओ और सह-संस्थापक) भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें