फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagya Lakshmi: एकता कपूर अब दिखाएंगी किस्मत का खेल, नए शो में ऐश्वर्या को बनाया ‘भाग्य लक्ष्मी’

Mon, 21 Jun 2021 08:49 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या खरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छोटे परदे पर अपने हिट शोज ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘कुंडली भाग्य’ के टीआरपी रेस से बाहर होने के बाद धारावाहिक निर्माता एकता कपूर ने अब एक नई कहानी रच ली है। प्यार, कर्म और भाग्य की इस कथित कहानी को एकता ने नाम दिया है ‘भाग्य लक्ष्मी‘ और ये नया धारावाहिक मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित एक कहानी है। कहानी ये बताती है कि कैसे निस्वार्थ भाव और अच्छे कर्मों का सबसे बड़ा फल अच्छा भाग्य होता है। जानकारी के मुताबिक टीवी का यह नया प्राइम टाइम ड्रामा एक युवती लक्ष्मी के सफर की कहानी है जो सीमित साधनों में रहने वाली एक निस्वार्थ लड़की है। अपनी गरीबी और जिंदगी की कठिन परिस्थितियों के बावजूद वह हमेशा दूसरों की जरूरतों को खुद से पहले रखती है। कुल मिलाकर यह लड़की हजारों तरीकों से दूसरों की खुशियों के लिए जीती है। और, फिर भाग्य उसकी परीक्षा लेने पर आमादा हो जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुपमां, गुम है किसी के प्यार में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छोटे परदे पर इन दिनों जिन निर्माताओं के धारावाहिकों की बहार आई हुई है, उनमें राजन शाही का सीरियल ‘अनुपमां’, गुल खान का सीरियल ‘इमली’, कॉकक्रो एंटरटेनमेंट का शो ‘गुम है किसी के प्यार है’ के अलावा डायरेक्टर्स कट कंपनी का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बीच ही टॉप 5 शो की अदला बदली चलती रहती है। बालाजी टेलीफिल्म्स के अपने एडल्ट कंटेंट चैनल आल्ट बालाजी पर फोकस करने के बाद से एकता कपूर की फैमिली ऑडियंस उनसे दूर होना शुरू हुई। जैसे जैसे आल्ट बालाजी के कंटेंट ने लोगों में लोकप्रियता पाई बालाजी टेलीफिल्म्स के धारावाहिकों की टीआरपी टेलीविजन पर घटने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या खरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एकता कपूर ने पारिवारिक दर्शकों के बीच अपनी पकड़ फिर से मजबूत करने को अब ये नया सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ गढ़ा है। इस शो में अभिनेत्री ऐश्वर्या खरे पंजाब के एक छोटे-से शहर की प्यारी-सी लड़की लक्ष्मी बाजवा का रोल निभाएंगी, जो अपने मां-बाप की मौत के बाद मुंबई जैसे बड़े शहर में आ जाती है। वह ईश्वर के विधान और तकदीर की ताकत में सच्चा विश्वास रखती है। जिंदगी के तौर तरीकों से नादान और दिल से पूरी तरह रोमांटिक लक्ष्मी मानती हैं कि कहीं कोई उसके लिए भी बना है।

4 of 5
ऐश्वर्या खरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने किरदार लक्ष्मी के बारे में बताते हुए ऐश्वर्या कहती हैं, ‘मैं लक्ष्मी का रोल निभाने को लेकर सचमुच बहुत उत्साहित हूं। असल में, जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे तुरंत एक जुड़ाव महसूस हुआ। मुझे लगता है कि हम दोनों के बीच एक मजबूत रिश्ता है और वह यह कि हम दोनों ही कर्म में विश्वास रखते हैं। लक्ष्मी की तरह ही मैं भी वाकई यह मानती हूं कि आपको जिंदगी में वही मिलता है, जिसके आप हकदार हैं, और निस्वार्थ भाव से हमेशा अच्छी चीजें होती हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या खरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐश्वर्या का दावा ये भी है कि लक्ष्मी की कहानी उन किरदारों से बिल्कुल अलग है जो उन्होंने अब तक निभाए हैं। वह मानती भी है कि इसी वजह से यह प्रक्रिया थोड़ी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन साथ ही यह काफी रोमांचक भी है। वह कहती हैं, ‘मैं यह देखने के लिए वाकई उत्सुक हूं कि यह किरदार टेलीविजन पर किस तरह सामने आता है। मैं उम्मीद करती हूं कि दर्शक इस कहानी और इस सफर से जुड़ सकेंगे।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें