फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा पर्दा: 20 साल की लड़की की मां का रोल नहीं निभा सकती,' खुशबू कमल ने छोड़ा ये शो

Mon, 21 Jun 2021 07:30 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बैरिस्टर बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे पर कहानी लंबे समय तक चलती है जिसमें कई बार लीप भी लिया जाता है। इसकी वजह से कई बार मेकर्स को काफी फायदा भी मिलता है। लीप के चलते ऐसा होता है कि शो में बाल कलाकार के रूप में काम करने वाले किरदार को हटाकर बड़े उम्र के कलाकार को कास्ट कर लिया जाता है और उनके माता पिता सहित बाकी किरदार वैसे ही रहते हैं। टीवी शो में की बार देखा गया है कि हम उम्र स्टार एक दूसरे के मां-बेटे, सास-बहू जैसे किरदार निभाते नजर आते हैं। हालांकि सभी सितारों को ऐसा करना अच्छा नहीं लगता है और वो शो से ही किनारा कर लेता हैं।

खुशबू कमल ने छोड़ा शो

कुछ ऐसा ही फैसला लिया है शो बैरिस्टर बाबू में बोंदिता की आंटी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री खुशबू कमल ने। बता दें कि टीवी सीरियल बैरिस्टर बाबू इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है।ऐसी खबरें आ रहीं है कि इस शो में मेकर्स लीप लेने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी बोंदिता के रूप में अभिनेत्री आंचल साहू को भी चुन लिया गया है। हालांकि अभिनेत्री खुशबू ने शो को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
खुशबू कमल - फोटो : Instagram
इसके साथ ही उन्होंने शो छोड़ने की वजह भी बता दी है। खुशबू का कहना है कि वो पर्दे पर 20 साल की लड़की की मां का रोल नहीं कर सकतीं। उनके इस फैसले से मेकर्स के साथ साथ फैंस को भी झटका लगा है। हालांकि खुशबू के शो छोड़ने पर मेकर्स ने इस समस्या का समाधान भी निकाल लिया है। अक्सर ऐसी स्थिति में कलाकार को दूसरे सितारे से रिप्लेस कर दिया जाता है लेकिन खुशबू के लिए ऐसा नहीं किया गया है। उनकी जगह किसी और को कास्ट करने की जगह मेकर्स ने उनके किरदार को ही सीरियल में मारने का फैसला किया है।
विज्ञापन

3 of 5
खुशबू कमल - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में खुशबू कमल ने कहा, 'मैं इस शो का हिस्सा बनकर खुश थी। मुझे इस बात की खुशी है कि मेकर्स समझ पाए कि मैं ये शो क्यों छोड़ रही हूं। मैं हर किसी को मिस करने वाली हूं। इस शो में 8 से 9 साल लीप आने वाला है। बोंदिता लंदन से लौटेगी और वो बड़ी हो जाएगी। मेरे किरदार के दो बच्चे हैं जो लीप के बाद बड़े हो जाएंगे'।

4 of 5
खुशबू कमल - फोटो : सोशल मीडिया
खुशबू ने आगे कहा कि, 'अब मैं 20 साल की लड़की की मां का रोल नहीं कर सकती। मैं पर्दे पर ऐसे किरदार निभाने में सहज महसूस नहीं कर सकती। मेरे किरदार को शो से रिप्लेश नहीं किया जाएगा। मेकर्स ने फैसला किया है कि मेरे किरदार को मरता हुए दिखाएंगे। हालांकि ये कैसे होगा और इसको लेकर क्या प्लानिंग है इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खुशबू कमल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बैरिस्टर बाबू दर्शकों का पसंदीदा शो है। अब दर्शकों के सामने बड़ी बोंदिता के रोल में आंचल साहू नजर आएंगी। इससे पहले वो सीरियल 'क्यों उत्थे दिल छोड़ आए' में नजर आईं थीं। अब दर्शक इस बड़े बदलाव को लेकर उत्साहित हैं। देखना होगा कि शो को इस लीप से कितना फायदा मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें