फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 15: इन सितारों ने ठुकराया रियलिटी शो का ऑफर, एक तो थी सलमान की हीरोइन

Sat, 31 Jul 2021 01:59 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी, भूमिका चावला, अदित्य नारायण - फोटो : Instagram
बिग बॉस टेलीविजन का एक ऐसा शो है जिससे कई सितारों को तो बहुत लोकप्रियता मिली, लेकिन इस शो के बाद कई कलाकार लंबे समय तक स्क्रीन पर कही नजर नहीं आए। बिग बॉस के हर सीजन में हमने कई कपल बनते देखें तो कही किसी की निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे भी इस शो में हुए। बुरी तरह लड़ाई से लेकर पक्की दोस्ती तक का हर रंग हमने इस रिएलिटी शो में देखा। रश्मि देसाई से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला और कई बड़े-बड़े टेलीविजन के सितारे ऐसे हैं जिन्होने इस शो में हिस्सा लिया और उनकी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक के कई खुलासे हुए।

इन सितारों ने शो का ऑफर ठुकराया

हर सीजन की तरह बिग बॉस का ये सीजन भी काफी धमाकेदार होने वाला है। शो की पहली झलक सामने आ चुकी है। टेलीविजन और बॉलीवुड के कई कलाकारों को ये शो ऑफर हुआ। इस लिस्ट में कई बड़े सितारों के नाम शामिल हैं। कई सितारे तो ऐसे भी हैं जिन्हें मेकर्स अच्छी खासी फीस देने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बड़े कलाकारों ने इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए साफ-साफ इंकार कर दिया। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका त्रिपाठी

'ये हैं मोहब्बतें' की इशी मां और टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों खतरों से खेल रही हैं। ये अभिनेत्री ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 15 में नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका को बिग बॉस 15 के लिए भी मेकर्स ने अप्रोच किया था। लेकिन उनके पति विवेक दाहिया ने ये कहते हुए इंकार कर दिया कि वो अभी इस शो में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
विज्ञापन

3 of 6
भूमिका चावला - फोटो : इंस्टाग्राम
भूमिका चावला

बिग बॉस के मेजबान सलमान खान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ में काम कर चुकी अभिनेत्री भूमिका चावला को भी इस शो के लिए मेकर्स ने प्रस्ताव दिया था। लेकिन उन्होने इस शो के लिए ये कहते हुए मना कर दिया कि वो बहुत ही प्राइवेट पर्सन हैं इसलिए वो इस शो का हिस्सा नहीं बन सकती।

4 of 6
माहिका शर्मा - फोटो : Instagram
माहिका शर्मा

माहिका शर्मा ने ये कहते हुए इस कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए मना कर दिया था कि वो टेलीविजन पर अच्छे शो करना चाहती हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
आदित्य नारायण - फोटो : instagram
अदित्य नारायण

आदित्य नारायण को भी बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने के लिए निर्माताओं द्वारा अप्रोच किया गया था। लेकिन सिंगर और मेजबान आदित्य ने ये कहते हुए शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया कि वो इस शो का हिस्सा बनने से बेहतर किसी शो की मेजबानी करना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंकिता लोखंडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अंकिता लोखंडे

पवित्र रिश्ता से घर-घर में लोकप्रिय हुईं अंकिता लोखंडे को भी बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था। लेकिन अभिनेत्री ने इस शो का हिस्सा बनने के लिए साफ-साफ इंकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें