फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना ने बताया क्यों नहीं की ग्रैंड वेडिंग, बोलीं- लोग मुझे गोल्ड डिगर...

Wed, 21 Dec 2022 06:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
देवोलीना भट्टाचार्जी, शाहनवाज - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी कर सभी को हैरान कर दिया। दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में दोस्तों और करीबी लोगों के बीच कोर्ट मैरिज की। हालांकि जहां उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं तो इसके साथ ही एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब एक्ट्रेस ने एक साक्षात्कार में उन ट्रोल्स को जवाब  दिया है, जिन्होंने शाहनवाज पर उनकी शादी पर पैसा खर्च न करने का आरोप लगाया था।

Ranveer Singh: गोविंदा की इस कल्ट कॉमेडी फिल्म के रीमेक में काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह, खुद बताई मन की बात

विज्ञापन

2 of 4
अपने पति के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Social media
बोलीं लोग मुझे गोल्ड डिगर बुलाते
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी ने उन बातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया कि शाहनवाज ने उन पर पैसे खर्च नहीं किए। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा, "वह (शाहनवाज) इंडस्ट्री से नहीं हैं लेकिन अच्छी तरह से सेटल हैं। फिटनेस इंडस्ट्री में उनका अपना काम है। अगर मैंने शादी को ग्रैंड बनाया होता और पैसों की नुमाइश की होती तो ट्रोल्स मुझे 'गोल्ड डिगर' कहते।"
 

Cirkus: रोहित बोले, गोविंदा को कामयाबी का पूरा हक नहीं मिला, ‘सर्कस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारियां शुरू

विज्ञापन

3 of 4
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
इसके आगे देवोलीना ने यह भी कहा कि वह जब कोई फैसला लेती हैं तो इस बारे में नहीं सोचती हैं कि सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स कैसी प्रतिक्रिया देंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि "हम दोनों को अपनी खुशी और फ्यूचर की चिंता है। मुझे लगता है कि अगर हम अच्छे हैं तो यूनिवर्स का आशीर्वाद हमें बढ़ने और साथ रहने में मदद करता है।"
 

Year Ender 2022: अजय देवगन, माधुरी, सुनील शेट्टी और रणदीप का जलवा, ओटीटी पर इस साल ये सीरीज बनीं नंबर वन

विज्ञापन

4 of 4
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, देवोलीना पिछले दो साल से शाहनवाज को डेट कर रही थीं। एक्ट्रेस की मुलाकात शाहनवाज से चार साल पहले एक जिम में हुई थी और दोस्ती के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। देवोलीना ने अपनी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपनी शादी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी और शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था कि अगर चिराग लेकर भी ढूंढती तो उन्हें ऐसा पति नहीं मिलता।
 

Ram Setu On Ott: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी 'राम सेतु', जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें