फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debina Bonnerjee: देबीना बनर्जी ने पीले स्विम सूट में साझा किया फोटो, पति-बेटी संग गोवा में एंजॉय करती आईं नजर

Thu, 05 Jan 2023 02:48 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देबीना बनर्जी ने इंस्टाग्राम पर गोवा की तस्वीर साझा की। इस दौरान देबीना ने बीच पर पीले रंग के स्विम सूट में पोज देते हुए फोटोज क्लिक करवाईं। उन्होंने गोवा के बीच पर घूमते हुए पति गुरमीत और लियाना के साथ भी तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
1 of 5
Debina bonnerjee - फोटो : social media
देबीना बनर्जी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोवा की तस्वीर साझा की। अभिनेत्री अपने पति गुरमीत चौधरी, बेटी लियाना और दिविशा के साथ गोवा में छुट्टियां मनाती नजर आईं। इस दौरान देबीना ने बीच पर पीले रंग के स्विम सूट में पोज देते हुए फोटोज क्लिक करवाईं। उन्होंने गोवा के बीच पर घूमते हुए पति गुरमीत और लियाना के साथ भी तस्वीरें साझा कीं। वहीं, अभिनेता गुरमीत ने भी गोवा के समुद्री भोजन की तस्वीरें शेयर कीं।
विज्ञापन

2 of 5
Debina bonnerjee - फोटो : social media
पीले रंग की स्विम सूट में दिए पोज
तस्वीरों में देबीना पीले रंग के स्विम सूट के साथ सफेद रंग के शॉर्ट्स, सफेद रंग की टोपी, डार्क सनग्लासेस और सफेद रंग के स्टोल में नजर आईं। वह समुद्र किनारे रेत पर खड़ी होकर धूप का मजा लेती दिखीं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह आकाश की ओर निहारती रहीं। कुछ तस्वीरों में पति गुरमीत बड़ी बेटी लियाना के साथ समुद्र किनारे घूमते हुए नजर आए। गुरमीत ने समुद्री खाने की कई तस्वीरें साझा कीं। इसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है- Yassssss! यह आज रात समुद्री भोजन का मामला है!

यह भी पढ़ें- हर लुक में कयामत ढाती हैं शिल्पा शेट्टी
विज्ञापन

3 of 5
Debina bonnerjee - फोटो : social media
फैंस ने किए कमेंट्स
देबीना ने इंस्टाग्राम पर गोवा बीच की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है- समुद्री तट पर आप आनंद, शांति, प्यार में रह सकते हैं। उनकी तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए नजर आए। एक यूजर ने लिखा- वाह, सुंदर दृश्य और आप। दूसरे फैन ने लिखा- गजब लुक। इसके अलावा एक और प्रशंसक ने लिखा- प्यारा। 

यह भी पढ़ें- Sun Cinema : लीला मिश्रा ने नहीं लगाया नायक को गले, तो बना दी गईं 18 साल की उम्र में 'मां'

4 of 5
debina bonnerjee-gurmeet choudhary - फोटो : social media
बेटी और पति की तस्वीर भी साझा की
इन तस्वीरों के अलावा देबीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी भी साझा कीं। इसमें बेटी लियाना खाना खाते हुए और गुरमीत बच्ची को निहारते हुए नजर आए। इसके साथ उन्होंने एक और तस्वीर साझा की, जिसमें गुरमीत लियाना को अपने कंधे पर बैठाए दिखे, जबकि देबीना सेल्फी क्लिक करती नजर आईं। इस तस्वीर के कैप्शन में देबीना ने दिल का इमोजी इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: बिग बी ने लोगों को समझाया 'अवतार 2' के पीछे छुपा संदेश, बोले- कुदरत से खिलवाड़ मत करो.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
debina bonnerjee-gurmeet choudhary - फोटो : social media
दो दिन पहले दी थी दूसरी बेटी के नाम की जानकारी 
गौरतलब है कि गुरमीत और देबीना ने दो दिन पहले ही अपने फैंस के साथ दूसरी बेटी दिविशा के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, हमारी जादुई बच्ची का नाम दिविशा रखा गया है, जिसका अर्थ है सभी देवी/देवी दुर्गा में प्रमुख। देबीना ने 11 नवंबर को दिविशा को जन्म दिया था। उन्होंने इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने इसके लिए कैप्शन में लिखा था- हमारी बच्ची का दुनिया में स्वागत है। जैसे कि हम एक बार फिर माता-पिता बन रहे हैं, इसलिए हम इस समय कुछ प्राइवेसी चाहते हैं, क्योंकि हमारा बच्चा समय से पहले ही दुनिया में आ गया है। सभी लोग अपना आशीर्वाद और अपना प्यार बनाए रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें