इन दिनों चारों तरफ तुनिशा शर्मा के केस की चर्चा है। 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की मुख्य अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के शो के सेट पर ही आत्महत्या करने के बाद से इस केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जहां एक तरफ तुनिशा की मां ने को-एक्टर और अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड शीजान खान पर तमाम आरोप लगाए हैं। वहीं शीजान खान की मां और बहनों ने भी तुनिशा के साथ अपने रिश्ते का खुलासा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया । बीते दिन तुनिशा का 21वां जन्मदिन था, जिसके मौके पर शीजान खान की बहन फलक नाज और उनकी मां दोनों ने अपने-अपने अंदाज में अभिनेत्री को याद किया है। शीजान खान की मां ने इस मौके पर कथित तौर पर तुनिशा की उनके साथ हुई आखिरी चैट साझा की है, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।