फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dayashankar Shetty: स्पोर्ट्स चैंपियन हैं 'सीआईडी' के 'दया', ऐसे मिला दरवाजे तोड़ने वाले इंस्पेक्टर का किरदार

Sun, 11 Dec 2022 03:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दयानंद शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
क्राइम शो सीआईडी के सभी किरदारों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया, लेकिन इसमें दया को लोगों द्वारा खासा पसंद किया गया था। दया का किरदार इतना लोकप्रिय था कि इसे दरवाजे तोड़ने वाले इंस्पेक्टर के नाम से घर-घर में पहचान मिली। दया एक ऐसा पुलिस ऑफिसर था, जो निडर था और दरवाजे तोड़ने के लिए मशहूर था। सीआईडी के दया के इस किरदार को दयानंद शेट्टी ने निभाया है। आज दयानंद शेट्टी का जन्मदिन है। वह आज ही के दिन यानी 11 दिसंबर 1969 को कर्नाटक में जन्मे थे। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 4
दयानंद शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्पोर्ट्स में माहिर थे दया 
दयानंद शेट्टी अभिनय की दुनिया में आने से पहले स्पोर्ट्स से जुड़े हुए थे। दयानंद डिस्क्स थ्रो और शॉट पुट के जबरदस्त खिलाड़ी रह चुके हैं। वह इस खेल में इतने माहिर थे कि वे 1996 में महाराष्ट्र के डिस्कस थ्रो के चैंपियन बने। एक बार उन्हें खेलने के दौरान चोट लग गई थी और तब उन्हें ठीक होने में समय लग गया, जिसके बाद से ही दयानंद ने स्पोर्ट्स की दुनिया को अलविदा कह दिया और अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

यह भी पढ़ें: Divya Agrawal: बिजनेसमैन से सगाई के बाद 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर भड़कीं दिव्या, ट्रोल्स को दिया मुहंतोड़ जवाब
विज्ञापन

3 of 4
दयानंद शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीआईडी से मिली पहचान
1998 में दयानंद शेट्टी को सीआईडी में उनकी लंबी चौड़ी कद काठी की वजह से इंस्पेक्टर दया का रोल ऑफर हुआ। उन्होंने अपने पहले शो से ही अपनी एक अलग पहचान बना ली। इस शो में उन्होंने 2005 तक काम किया। सीआईडी ने उन्हें दरवाजे तोड़ने वाले इंस्पेक्टर के रूप में फेमस कर दिया। दया से जुड़े कुछ डायलॉग, जैसे 'दया, कुछ तो गड़बड़ है' भी दर्शकों को खूब पसंद आया। उनके एक थप्पड़ मारते ही अपराधी का सब सच बोल देना, लोगों को दया से जुड़े ये दृश्य आकर्षित करते थे। 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
दयानंद शेट्टी, अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों और टीवी शो में किया काम
दयानंद शेट्टी ने सीआईडी के अलावा कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। दयानंद 'गुटुर गु', 'कुसुम', 'झलक दिखला जा' और 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वे फिल्म 'दिलजले', 'जॉनी गद्दार', 'रनवे' और 'सिंघम रिटर्न्स' में काम कर चुके हैं। सिंघम रिटर्न्स में अभिनेता अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसमें भी उन्होंने इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था और इसे सीआईडी से जोड़ा गया था। इसमें भी उनका नाम दया था और उन्होंने इस फिल्म में भी दरवाजे तोड़े थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें