निमृत कौर अहलूवालिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। निमृत टेलीविजन की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने बेहद ही कम समय में दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। फिलहाल निमृत कौर अहलूवालिया रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आ रही हैं। आज अभिनय की दुनिया में अपना सिक्का जमाने वाली निमृत को यहां तक पहुंचने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। आज निमृत कौर अहलूवालिया का जन्मदिन है, तो चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...