फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दया बेन की चिट्ठी पढ़कर इमोशनल हुए 'टप्पू के पापा', शो में जल्द ही हो सकती है वापसी

Mon, 08 Feb 2021 03:20 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
घर-घर में पसंद किए जाने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक बार फिर दया बेन गरबा करती नजर आने वाली हैं। सुंदर भाई ने अपने जीजाजी यानी जेठालाल को यह बात बताई है कि दया बेन जल्द ही वापस आने वाली हैं। इसके बाद से फैंस पलकें बिछाकर उनका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
बता दें कि बीते 12 वर्षों से लोगों का मनोरंजन करते हुए टीआरपी की दौड़ में लगातार आगे बने रहने वाले इस शो में दया बेन का किरदार सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक है। लेकिन बीते तीन साल से दया बेन शो से गायब हैं, जिसके कारण पूरा शो दर्शकों को फीका लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
दया बेन
लोग दया बेन की डायलॉग डिलिवरी और उनकी कॉमेडी सिन्स को बहुत मिस कर रहे हैं। इसी बीच उनके भाई का किरदार निभाने वाले सुंदरलाल ने जो खबर सुनाई है उससे फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
 

4 of 5
जेठालाल और दया बेन
सूत्रों के मुताबिक एक एपिसोड में सुंदरलाल जेठालाल से कहते हैं कि उन्होंने नया रियल स्टेट का कारोबार शुरू किया है। इसके साथ ही वह जेठालाल को दयाबेन का लिखा हुए एक पत्र देते हैं, जिसमें उनकी वापसी की बात लिखी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दया बेन
दया बेन की वापसी की खबर सुनकर जेठालाल इमोशनल हो जाते हैं। माना जा रहा है कि शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बता दें कि दया का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने अपने अनूठे अंदाज के कारण दया बेन के किरदार को लोगों के दिलों तक पहुंचा दिया है। दिशा को इस किरदार से काफी लोकप्रियता मिली, लेकिन मां बनने के बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें