टीवी के सबसे मशहूर डांस शो 'डांस दीवाने 3' एक बार फिर विवादों में घिर गया है। दरअसल शो के होस्ट राघव जुयाल ने एक असम की कंटेस्टेंस को शो में इंट्रोड्यूस करते वक्त कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। जिसे लोग बिलकुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। शो में राघव ने असम की लड़की को मोमो ,चाउमीन और गिबरिश चाइनीज कहते देखा जा सकता है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर राघव के वीडियो वायरल होने के साथ ही लोग उन्हें नस्लवादी कमेंट करने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक की असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस बात को लेकर नाराजगी जताई है। मामला बढ़ता देख शो के होस्ट राघव ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है।