फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dance Deewane 3 grand finale: पीयूष-रूपेश ने जीता डांस दीवाने का ग्रैंड फिनाले, अपने नाम की ट्रॉफी

Sun, 10 Oct 2021 10:06 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीयूष और रूपेश- डांस दीवाने सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित का मशहूर डांसिंग रियलिटी शो डांस दीवाने सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले का नतीजा आ गया है। पीयूष गुरभेले और रूपेश सोनी ने फिनाले मुकाबला जीतते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की है। आज के ग्रैंड फिनाले में सभी दर्शकों के सामने प्रतियोगियों ने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस पेश की। आज का ग्रैंड फिनाले कलर्स चैनल के अलावा वूट, जिओ या एयरटेल एक्सट्रीम पर दिखाया गया था। डांस दीवाने शो की जज मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और धर्मेश येलांडे हैं। आज के ग्रैंड फिनाले में मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी और अभिनेता मिथुन चक्रबर्ती भी दिखाई दिए। ये शो अपने आप में एक अलग फॉर्मेट पर चलने वाला शो था, जिसमें तीन पीढ़ियां डांस के मंच पर एक साथ मुकाबला कर रही थीं। शो के बीच में इसके फॉर्मेट में कुछ बदलाव किए गए और कोरियोग्राफर्स की एंट्री हुई।
विज्ञापन

2 of 5
डांस दीवाने सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
डांस का ये मशहूर शो डांस दीवाने टीवी पर काफी लोकप्रिय रियलिटी शो है। अपनी तरह के इस लेटेस्ट सीजन की शुरुआत फरवरी में हुई थी। इस शो में सभी आयु वर्ग वाले प्रतियोगियों को शो में अपने डांस के हुनर दिखाने का मौका दिया गया। इस शो में तीन पीढ़ियां एक साथ डांस करती हुई दिखाई दीं। इस शो में 15 साल, 16 से 35 साल और 36 साल से अधिक उम्र के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
डांस दीवाने सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रैंड फिनाले का आखिरी मुकाबला 6 प्रतियोगियों के बीच हुआ था। इनमें से चार युवा पीढ़ी से ताल्लुक रखने वाले थे। इस शो को एक्सटेंशन दिया गया था, इसके फॉर्मेट में बदलाव करते हुए इसमें कोरियोग्राफर्स को भी प्रतियोगियों के साथ परफॉर्म करने का मौका मिला। जो 6 प्रतियोगी ग्रैंड फिनाले में एक दूसरे से मुकाबला कर रहे थे, उनमें सोहेल खान-विशाल सोनकर, गुंजन सिन्हा-सागर बोरा, अमन कुमार राज-योगेश शर्मा, सोमांश डंगवाल-आकाश थापा, पीयूष गुरभेले-रूपेश सोनी और सूचना चोर्गे-वैष्णवी पाटिल के नाम शामिल थे।

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene
ग्रैंड फिनाले में और मसाला डालते हुए शो की जज माधुरी दीक्षित ने भी मंच पर अपने डांस का जलवा बिखेरा। उन्होंने अपने हिट गानों पर परफॉर्मेंस दिया। इस दौरान शो के प्रतियोगियों ने भी उनका साथ दिया और जबरदस्त शो परफॉर्मेंस दी। माधुरी, तुषार और धर्मेंद्र के अलावा शो में 2 और स्पेशल जज मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डांस दीवाने सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
पॉप किंग बप्पी लहरी जहां शनिवार वाले एपिसोड में नजर आएं वहीं मिथुन चक्रवर्ती ने रविवार को फिनाले में शो की शान बढ़ाई। शो में बतौर फिनालिस्ट हिस्से लेने के अलावा मिथुन ने अपने शो हुनरबाज का भी प्रमोशन किया, जो कलर्स पर जल्दी दिखाई देगा। इस शो के कुछ प्रतियोगियों ने आने वाले शो की झलकियां दिखाते हुए अपने टैलेंट को दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें