फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: रितेश-जेनेलिया से पूछा गया इंस्टाग्राम के आधिकारिक हैंडल से जुड़ा सवाल, ऐसे जीते 25 लाख रुपये

Sun, 10 Oct 2021 03:08 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रितेश-जेनेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के शुक्रवार के खास एपिसोड में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा हिस्सा बने। इस एपिसोड में रितेश और जेनेलिया ने काफी मस्ती की और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए काफी रकम जीती। जेनेलिया और रितेश दोनों ने मिलकर केबीसी के मंच पर कई सवालों के सही जवाब दिए और 25 लाख की राशि जीती। रितेश और जेनेलिया ने इस जीती हुई राशि को कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए दान देने की बात कही, साथ ही इसमें अपनी तरफ से और पैसे जोड़ने का आश्वासन दिया।

क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब

रितेश और जेनेलिया के इस फैसले के बाद अमिताभ ने भी अपनी तरफ से इस रकम में और पैसे देने का ऐलान किया। रितेश और जेनेलिया ने 25 लाख की राशि के लिए जिस सवाल का सामना किया था उसका जवाब उन्हें नहीं पता था। ऐसे में एक्सपर्ट के जवाब के बाद ही रितेश और जेनेलिया इसका जवाब दे पाए।
विज्ञापन

2 of 5
रितेश-जेनेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
25 लाख रुपये का सवाल
केबीसी में 25 लाख रुपये के लिए रितेश-जेनेलिया से जो सवाल पूछा गया था, वो था कि सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला इंस्टाग्राम अकाउंट किसका है? इस सवाल के जवाब के रूप में चार ऑप्शन दिए गए थे।
A. नासा
B. क्रिस्टियानों रोनाल्डो,
C. एरियाना ग्रांडे
D. इंस्टाग्राम

इस सवाल के सही जवाब के लिए 50-50 लाइफलाइन इस्तेमाल की। दो ऑप्शन हटने के बाद रितेश-जेनेलिया के सामने क्रिस्टियानो रोनाल्ड और नासा के विकल्प बचे थे। रितेश क्रिस्टियानो रोनाल्ड को लेकर कंफ्यूज थे। इस कंफ्यूजन से बचने के लिए उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। इसमें एक्सपर्ट के रूप में वरिष्ठ पत्रकार ऋचा ने इस सवाल का जवाब इंस्टाग्राम बताया। इस मदद से रितेश-जेनेलिया ने 25 लाख रुपए अपने नाम किए। एक्सपर्ट ऋचा ने कहा कि क्रिस्टियानो के 300 मिलियन के आस पास फॉलोअर्स हैं जबकि इंस्टाग्राम के 400 से भी अधिक मिलियन फालोअर्स हैं। गौरतलब है कि जिस पेज के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं वो खुद सिर्फ 72 लोगों को फॉलो करता है।
विज्ञापन

3 of 5
रितेश-जेनेलिया-केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
जेनेलिया ने की रितेश की शिकायत

अमिताभ बच्चन से जेनेलिया ने रितेश देशमुख की शिकायत की। जेनेलिया ने कहा कि जब हम डेट कर रहे थे, तो रितेश बहुत गाना गाते थे। लेकिन पिछले 10 सालों में उन्होंने एक भी गाना नहीं गाया है। इस पर अमिताभ रितेश से कहते हैं कि ऐसा क्यों करते हो, चलो एक गाना सुनाओ। रितेश ने इसके बाद जेनेलिया से कहा कि तुम इतनी खूबसूरत लग रही हो कि एक गाना याद आ गया है। और इसके बाद रितेश गाते हैं कि फूलों का तारों का.... इस गाने को सुनते ही सब हंसने लगे। 

4 of 5
रितेश-जेनेलिया-केबीसी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद रितेश ने जेनेलिया के लिए तेरा मुझ से है पहले का नाता कोई वाला गाना गाया। इस पर अमिताभ उनसे कहते हैं कि आपकी आवाज बहुत सुंदर है, आपको सिंगिग करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
शो के दौरान जेनेलिया ने अमिताभ बच्चन से शादीशुदा जिंदगी के अनुभव को लेकर कुछ सवाल भी किए। जेनेलिया ने पूछा कि अगर वो कहें कि अगर वो अपने बर्थडे पर कुछ स्पेशल प्लान नहीं करना चाहती या कोई गिफ्ट नहीं चाहिए तो इसका मतलब क्या है? अमिताभ बच्चन ने कहा कि इसका मतलब है कि गिफ्ट आना चाहिए और सेलिब्रेशन होना चाहिए। अगला सवाल जेनेलिया पूछती हैं कि आपकी पत्नी के पांच मिस कॉल हो। आपने उन्हें एक घंटे के बाद देखा हो, तो क्या होने के चांस हैं? इसका जवाब अमिताभ बच्चन ने दिया भूकंप. उन्होंने कहा कि अर्थक्वेक आ जाएगा यानी बम गिर जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें