बिग बॉस में अर्शी खान एक बार तहलका मचाने आ गई हैं। इससे पहले वो बिग बॉस के सीजन 11 में कंटेस्टेंट के तौर पर आई थीं लेकिन इस बार सीजन 14 में एक चैलेंजर के तौर पर आई हैं। जिस दिन से अर्शी खान ने बिग बॉस के घर में कदम रखा है, उस दिन से वो विकास गुप्ता के पीछे पड़ी हुई थीं। अर्शी खान बहुत सारे विवादों से जुड़ी हुई हैं, उनका विवादों से पुराना नाता रहा है।