एक्ट्रेस की वापसी से हैरान क्रू मेंबर
हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि अब असित मोदी और मुनमुन के बीच कोई समझौता हो गया है। अब दोनों इस मामले को वहीं छोड़ कर आगे बढ़ने के लिए राजी हो गए। साथ ही इस बारे में टीम के बाकी सदस्यों से भी बात नहीं करने के लिए कहा गया है। मामले में सुलह होने के बाद अब मुनमुन दत्ता ने शो के सेट पर शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस की वापसी को लेकर टीम के क्रू मेंबर भी काफी हैरान हैं।
मुनमुन दत्ता के व्यवहार में हुआ बदलाव
ऐसा लग रहा है कि असित मोदी थोड़ा पीछे हट गए हैं। वहीं, मुनमुन दत्ता के व्यवहार में भी पहले से काफी बदलाव नजर आ रहा है। वह अब सेट पर लोगों के साथ पहले से ज्यादा विनम्र तरीके से बात कर रही हैं। इतना ही नहीं वह सेट के लोगों के साथ ज्यादा मिलनसार भी हो गई हैं, जैसे पहले उनके व्यवहार में शामिल नहीं था।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मुनमुन दत्ता ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह जाति विशेष के बारे में टिप्पणी कर रहीं थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की। एक्ट्रेस पर दलितों के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और उनकी भावनाएं आहत करने का आरोप है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में एफआईआर दर्ज की गई थी।