पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं आरती सिंह ने पहली बार अपने भाई कृष्णा अभिषेक और मामा गोविंदा के बीच चल रही अनबन पर अपना पक्ष रखा। आरती ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कृष्णा और गोविंदा के खराब संबंधों का असर उन पर भी पड़ रहा है। गोविंदा और उनका परिवार उनसे भी बात नहीं करता है। आरती ने कहा मेरा हाल उस घुन की तरह जो गेहूं के साथ खुद- ब- खुद फिस जाता है। उनके बीच जो भी दिक्कत है उसकी सजा मुझे भुगतनी पड़ी है।
ची ची मामा और उनका परिवार मुझसे बात तक नहीं करता। दोनों ने एक दूसरे के बारे में कुछ ना कुछ कहा है। लेकिन, ये भी सच है कि हम एक परिवार का हिस्सा हैं। आरती ने कहा कि मैंने कृष्णा से इस बारे में बात की और अब मामा के ऊपर है कि वो उन्हें माफ करते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों के बीच का विवाद सुलझे और अच्छा समय दोबारा लौट आए।