बॉडी शेमिंग को लेकर भले ही कितने विवाद हो लेकिन ऐसा लगता है कोई इससे सीख लेने को तैयार नहीं है। पिछले दिनों बिग बॉस के शो में हिना खान ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की हीरोइनों पर मजाक बनाया था जिसके बाद कई कलाकारों ने उनका जवाब दिया। सोशल मीडिया पर भी हिना खान को ट्रोल किया गया। यही नहीं 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में कपिल शर्मा को बॉडी शेमिंग पर कमेंट करने के लिए आलोचना की जाती रही है। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में भोजपुरी हीरोइनों पर मजाक बनाया गया।
विज्ञापन
2 of 5
कलर्स चैनल पर वीकेंड में आने वाला शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में भोजपुरी फिल्मों और उसमें अभिनय कर रही एक्ट्रेस का जमकर मजाक बनाया गया। रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में गेस्ट के रुप में रवि किशन, सरगुन मेहता, सिंगर गुरु रंधावा, हाड्री संधु और पवन कुमार शामिल हुए। दरअसल शो के जज रघु राम और बलराज स्याल हैं जो कि शो को होस्ट कर रही आरजे मलिश्का को बुलाते हैं, जब मलिश्का शो में नही आती तो बलराज स्याल कहते हैं कि 'हमारा बुलडोजर अभी आया नहीं है ना।'
विज्ञापन
3 of 5
शो के दौरान मलिश्का ने एक्टर रवि किशन से सवाल पूछा कि 'भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइंस कितनी बॉडी कॉन्फिडेंट हैं। मैं जानना चाहती हूं कि ये कैसे हो रहा है। मलिश्का के सवाल को बीच में काटते हुए रघुराम कहते हैं कि भोजपुरी हीरोइंस की बॉडी टोंड नहीं बल्कि तोंद बॉडी होती है।'
4 of 5
वहीं भोजपुरी एक्टर पवन कुमार ने होस्ट मलिश्का को भोजपुरी फिल्में ज्वाइन करने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा कि भोजपुरी फिल्में देखने वाले दर्शक दुबले-पतले एक्टर्स को पसंद नहीं करते। उन्हें भरे शरीर वाले लोग ही पसंद आते हैं।
शो में एक्टर रवि किशन का एक और बेहद घटिया जवाब आता है कि फिल्म प्रोडक्शन वाले सुबह हीरोइन के कमरे में एक लीटर दूध देते हैं। जबकि हीरो के साथ ऐसा नहीं होता। हीरोइंस सीन और गाने बहुत निकलवाते हैं इसलिए हम लोग उनको बहुत खिलाते हैं।