बिग बॉस के सीजन 11 से OUT हो चुकी डांसर सपना चौधरी की वापसी का लाखों फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वापसी की खबरों पर सपना चौधरी के यू टर्न लेने से लाखों फैंस को तगड़ा झटका लगना तय है। जानिए, पहले और अब क्या कहा, सपना चौधरी ने...
विज्ञापन
2 of 5
'बेघर' होने के बाद सपना चौधरी ने कहा था कि बिग बॉस में री-इंट्री के बारे में अभी उन्हें कुछ नहीं पता। अगर कुछ ऐसा होगा तो सबके सामने आ जाएगा। फिर भी अगर बिग बॉस में मेरी वापसी होती है तो हरियाणा का रुतबा फिर दिखा दूंगी। हरियाणा के लोग लठमार बोली भले ही बोलते हैं, लेकिन दिल के साफ होते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अब सपना चौधरी ने उस बयान से यू टर्न ले लिया है। सपना चौधरी का कहना है कि मैं वहां किसी मकसद से नहीं गई थी। मैं 7 सप्ताह तक बिग बॉस के घर में रही, मुझे वहां लोगों का बहुत प्यार मिला। हालांकि अगर दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री भी मिलती है तो वह बिग बॉस के घर में नहीं जाएंगी। इस बयान से लाखों फैंस निराश होंगे।
4 of 5
सपना चौधरी के कारण एकदम से बिग बॉस की TRP में जबरदस्त उछाल आया और वह 'टॉप-10' की लिस्ट में शामिल हो गया। घर में लगाए उनके ठुमके हों या मुंह से बरसे बिगड़े बोल, दर्शकों को उनकी हर अदा ने लुभाया। उनके अचानक शो से बाहर होने से सबसे बड़ा झटका सिर्फ उनके फैन्स को ही नहीं बल्कि मेकर्स को भी हुआ।
घर से बेघर होने के कारण सपना चौधरी ने टीवी चैनल्स को दिए इंटरव्यू में भी कहा था कि उनके बाहर होने से बिग बॉस की TRP डाउन होगी। अब ऐसा ही हुआ। BARC की ताजा रिपोर्ट चौंकाने वाली है। सलमान खान का यह रियलिटी शो टीआरपी के मामले में 'टॉप-10' की लिस्ट से बाहर हो चुका है।