फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: घर में शुरू हुई मायशा अय्यर और ईशान सहगल की प्रेम कहानी, सोशल मीडिया पर लोग हुए कनफ्यूज

Fri, 08 Oct 2021 04:25 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Instagram
बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि पहले ही दिन घरवालों ने एक-दूसरे पर अपना पहला इंप्रेशन बताकर हमला बोल दिया था, लेकिन प्रतीक के घर में आने के बाद घर का माहौल थोड़ा गरमाया हुआ था। जहां अब जंगल में रहने वाले कंटेस्टेंट् करण कुंद्रा ने अपनी गेम स्टार्ट कर बिग बॉस के आलीशान घर में रह रहे लोगों को खुले आम चुनौती दे दी है तो वहीं अब दो जंगल वासियों के बीच प्यार पनपता हुआ दिखाई दे रहा है।

ईशान और मायशा की शुरू हुई लव स्टोरी

बिग बॉस के घर में जहां सभी घरवाले आपस में लड़ रहे हैं तो वही घर में एक नई प्यार की कहानी शुरू हो गई है। बिग बॉस के घर में इन दिनों ईशान और मायशा की नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। दोनों का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें ये दोनों एक- साथ न सिर्फ बैठे हुए एक-दूसरे की आंखो में आंखे डाले देख रहे हैं बल्कि हर काम एक-दूसरे के साथ ही करते हुए नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
घरवालों ने किया एंजॉय

इन दोनों की ये केमिस्ट्री घरवाले भी काफी एंजॉय कर रहे हैं। एक तरफ जहां तेजस्वी मायशा को खाने के लिए छेड़ती हुई नजर आईं और उन्होंने कहा कि दो लोगों का खाना दूं या एक का। जिसे सुनकर मायशा ब्लश करने लगी। विधि ने तुरंत ही कहा आप दोनों एक ही प्लेट में खाते हो, तो वहीं करण ने भी छेड़ते हुए कहा दोनों बैंच पर भी सो सकते हैं। जय ने दोनों को टीज करते हुए कहा, ‘पहले मायशा दुखी रहती थी अब मायशा खुश रहती हैं। मैं ऊपर वाले से दुआ करूंगा कि तुम ऐसे ही चुंबक की तरह चिपके रहो।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सोशल मीडिया पर लोग हुए कनफ्यूज

घरवाले भले ही इन दोनों की इस केमिस्ट्री को एंजॉय कर रहे हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग मायशा को लेकर काफी कनफ्यूज हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मायशा किसके साथ है प्रतीक, सिंबा या ईशान’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ईशान, सिंबा और उमर सब एक लड़की के पीछे और लड़की प्रतीक के पीछे’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘दो दिन में प्यार कैसे हो गया’। लोग इस प्रोमो को देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

4 of 5
प्रतीक सहजपाल, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram
प्रतीक के साथ रह चुका है अतीत

दरअसल मायशा और प्रतीक दोनों ही बिग बॉस 15 का हिस्सा हैं। जब प्रतीक की घर में एंट्री होने वाली थी तो उस दौरान मायशा ने बताया था कि वो प्रतीक को काफी समय से जानती हैं। इन दोनों के लव रिलेशन की खबरें भी सोशल मीडिया पर काफी उड़ी थीं, जिसके बाद जब प्रतीक घर में आए तो दोनों ने अपने मामलों को सुलझाने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीक सहजपाल, मायशा अय्यर - फोटो : Instagram
एक-दूसरे को देते हैं ताने

लोगों को लगा था कि मायशा और प्रतीक के बीच सब कुछ सही हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि ईशान के करीब आने के बाद मायशा और प्रतीक के बीच दूरियां काफी बढ़ गई और दोनों ही अक्सर बिग बॉस के घर में एक-दूसरे को ताने देते हुए नजर आते हैं’।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें