बिग बॉस के घर में अब तक कई सितारे एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। कुछ का रिश्ता बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी चला तो वहीं कुछ लोगों के रिश्ते बिग बॉस के घर से बाहर आते ही खत्म हो गए। बिग बॉस ने घर में दो प्यार करने वालों को सिर्फ आपस में मिलवाया ही नहीं बल्कि कुछ की तो शादियां भी करवा दी, हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में एक तरफ जहां ईशान सहगल और मायशा अय्यर का रिश्ता देखने को मिला तो वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस राकेश बापट के आने के बाद प्यार शमिता शेट्टी काफी खुश नजर आईं।
दोनों को डिनर डेट पर जाने का मिला मौका
राकेश के आने के बाद शमिता को घर में सिर्फ एक सपोर्ट सिस्टम ही नहीं मिला, बल्कि बिग बॉस ने दोनों के लिए एक रोमांटिक डेट का आयोजन भी किया। वैसे शमिता और राकेश इस लिस्ट में अकेले नहीं है। बिग बॉस 15 से पहले के सीजन्स में भी कई ऐसे कंटेस्टेंट आ चुके हैं जिनकी मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई और उन्हें बिग बॉस की तरफ से एक रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिला। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से कंटेस्टेंट शामिल हैं।