बिग बॉस का ओटीटी वर्जन वाला यह सीजन इस हफ्ते खत्म होने वाला है। शो के इन आखिरी दिनों में हर सदस्य दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस का घर हमेशा से ही विवादों में रहा है। यहां अक्सर कंटेस्टेंट दोस्त से दुश्मन बनकर भिड़ जाते हैं। वहीं कई बार दुश्मन भी अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इन दिनों बिग बॉस ओटीटी भी अपनी ऐसे ही लड़ाई झगड़ों और आरोपों को लेकर चर्चा में है। इसी बीच शो में हर साल की इस साल की तरह इस साल भी मीडिया को घर अंदर रह रहे लोगों से सवाल-जवाब करने का मौका मिला।
इस दौरान कई लोगों ने अपने सवाल पूछे। सवाल- जवाब के बीच मीडिया ने घर के पुराने मुद्दे की उठाए। इसी क्रम में मीडिया ने शमिता शेट्टी पर फेमनिज्म को लेकर निशाना साधा। दरअसल, बीते दिनों मूस जट्टाना ने दिव्या पर आरोप लगाया था कि वह सबके कनेक्शन में यहां वहां मुंह मारती रहती हैं। इस पर शमिता की खामोशी पर सवाल उठाते हुए एक मीडिया कर्मचारी कहा कि जब दिव्या नेहा के खिलाफ गलत बोल रहीं थी तब तो आप फेमनिज्म का बढ़ा सपोर्ट कर रही थीं। लेकिन जब मूस दिव्या को अपशब्द कह रहीं था तब आपका फेमनिज्म कहां चला गया?