बिग बॉस का घर हमेशा से ही विवादों में रहा है। यहां अक्सर कंटेस्टेंट दोस्त से दुश्मन बनकर भिड़ जाते हैं। वहीं कई बार दुश्मन भी अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इन दिनों बिग बॉस ओटीटी भी अपनी ऐसे ही लड़ाई झगड़ों और आरोपों को लेकर चर्चा में है। शो के फिनाले में कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में घर में प्यार, रोमांस और लड़ाइयां खूब देखने को मिल रही हैं।
इसी क्रम में बिग बॉस ओटीटी के आज के एपिसोड में दर्शकों को प्रतीक और नेहा के बीच लड़ाई देखने को मिली। दरअसल, प्रतीक नेहा से कहते हैं कि वह रिश्तों से डरते हैं। वह यह भी कहते हैं अगर वे एक ही उम्र के होते तो उन्हें डेट करते। हालांकि,नेहा को प्रतीक की यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई। उन्होंने प्रतीक को कहा कि वह उसके साथ 'कचरे का डब्बा' जैसा व्यवहार न करें। साथ ही नेहा प्रतीक से इस बारे में बातें स्पष्ट करने को भी कहती हैं।