बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : Voot
जमकर हुई राकेश-शमिता की बहस
राकेश की ये बात शमिता को बिलकुल पसंद नहीं आती और वो उठकर बाथरूम में चली जाती हैं और बाथरूम में दोनों के बीच जमकर बहस होती है। शमिता राकेश से कहती हैं कि दिव्या अग्रवाल के अलावा मैंने आपको इस घर में कभी भी किसी से बात करने के लिए मना नहीं किया, इसलिए वो उन्हें ये नहीं कह सकते कि शमिता उन्हें कंट्रोल करती हैं। शमिता राकेश पर इस बात को लेकर भी गुस्सा हुईं कि घर में आने पर उनको लेकर कई बातें कही गईं अब उन्होंने भी उन पर एक इल्जाम लगा दिया।